फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four miscreants arrested from Varanasi who robbed jewelery after murder in Chhattisgarh

सिटी कमांड सेंटर से किया गया ट्रेस: छत्तीसगढ़ में हत्या कर आभूषण लूटने वाले चार बदमाश बनारस से गिरफ्तार

Fri, 21 Oct 2022 07:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 21 Oct 2022 07:20 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में सराफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या और शोरूम से आभूषण लूटने वाले चार बदमाश सिटी कमांड सेंटर की निगरानी से पुलिस के हत्थे चढ़ गए। 

विज्ञापन
Four miscreants arrested from Varanasi who robbed jewelery after murder in Chhattisgarh
सीसी कैमरे की फुटेज में दिख रहा बदमाश - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में सराफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या और शोरूम से आभूषण लूटने वाले चार बदमाशों को कमिश्नरेट पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम अंधरापुल के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। कब्जे लूट का माल और हत्या में प्रयुक्त दो असलहा बरामद हुआ। छत्तीसगढ़ व कमिश्नरेट पुलिस बदमाशों से सिगरा थाने में पूछताछ की। सिटी कमांड सेंटर की निगरानी से बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े। गिरफ्तार बदमाशों में एक चंदौली के धानापुर का निवासी है। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के दुर्ग में अमलेश्वर स्थित तिरंगा चौक पर सराफा कारोबारी सुरेंद्र कुमार सोनी (52 वर्ष) की ज्वैलरी की दुकान है। बृहस्पतिवार की दोपहर दो युवक आए और आभूषण की मांग की। रैक में लगे आभूषण को सुरेंद्र ने दिखाना शुरू किया, इस दौरान काउंटर के नीचे जैसे ही आभूषण निकालने के लिए झुके तभी एक युवक ने उनका सिर जोर से काउंटर में लड़ा दिया।
विज्ञापन


बदमाशों के पीछे-पीछे बनारस पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस
इसके बाद दो अन्य युवक आए और पिस्टल से सुरेंद्र की हत्या कर दी। वारदात दुकान में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई थी। बदमाशों के वाहन का नंबर पुलिस ने ट्रैैक कर लिया। छत्तीसगढ़ पुलिस बदमाशों के पीछे-पीछे बनारस आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Four miscreants arrested from Varanasi who robbed jewelery after murder in Chhattisgarh
पुलिस की गिरफ्त में आए हत्या व लूट के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

दोपहर में पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश से छत्तीसगढ़ पुलिस ने संपर्क किया और इसके बाद सिटी कमांड सेंटर से बदमाशों के वाहन को ट्रेस करना शुरू किया गया। वाहन को अंधरापुल के पास ट्रेस किया गया, सिगरा पुलिस और छत्तीसगढ़ पुलिस ने घेराबंदी की और हल्की मुठभेड़ में चारों बदमाशों को सिगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया।

सिगरा इंस्पेक्टर राजू सिंह के अनुसार गिरफ्तार बदमाशों में मुजफ्फरपुर के कुढ़नी रजला निवासी अभिषेक झा, चंदौली के धानापुर थाना अंतर्गत बभनियाव निवासी अजय कुमार, गया बिहार के डंडीबाग का रहने वाला सौरभ कुमार और छपरा सोनपुर के साबुदिया का रहने वाला आलोक कुमार है।  पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने कहा कि  इंट्रीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की मदद से चारों बदमाशों के वाहन को ट्रेस किया गया। ट्रांजिट रिमांड पर बदमाशों को छत्तीसगढ़ पुलिस अपने साथ ले जाएगी। 

जेल से पेशी पर आते वक्त भागा था बदमाश अभिषेक झा

सराफा कारोबारी की हत्या और आभूषण लूट का आरोपी मुजफ्फरपुर के कुढनी का रहने वाला अभिषेक झा जेल से फरार था। पिछले साल से फरार अभिषेक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। सिगरा और छत्तीसगढ़ पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि बदमाश अभिषेक झा पिछले साल जेल से पेशी पर आते वक्त कचहरी से भाग निकला था। उसके खिलाफ मुजफ्फरपुर के कुढनी थाने समेत अन्य थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इन सभी के कब्जे से लूट का आभूषण, असलहा और अन्य सामान बरामद हुआ। 
पढ़ें: लैपटॉप के जरिये ISIS के आकाओं के संपर्क में था बासित, पेन ड्राइव से विस्फोटक बनाने वाले वीडियो-फोटो बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed