फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four flights coming to Delhi diverted to Varanasi troubled bad weather and fuel shortageब

UP: दिल्ली आने वाली चार फ्लाइट्स वाराणसी डायवर्ट, खराब मौसम और ईंधन की कमी से फजीहत; एक साथ हुई लैडिंग

Sun, 25 May 2025 09:46 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 25 May 2025 09:46 AM IST
सार

खराब माैसम और ईंधन की कमी के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं। उनका विमान दिल्ली नहीं उतर सका। इस कारण सभी विमान को वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया।

विज्ञापन
Four flights coming to Delhi diverted to Varanasi troubled bad weather and fuel shortageब
वाराणसी में पहुंचा विमान। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Babatpur Airport: खराब मौसम और ईंधन की कमी के कारण शनिवार देर रात दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकीं चार विमान को वाराणसी एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। इन विमानों में सैकड़ों यात्री सवार थे, जिन्हें कई घंटे की असुविधा का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


इंडिगो की विमान संख्या 6E 2007, जो मुंबई से दिल्ली जा रही थी, शनिवार रात 11 बजे मुंबई एयरपोर्ट  से रवाना हुई थी और दिल्ली एयरपोर्ट पर रात 1:45 बजे लैंडिंग होनी थी। लेकिन खराब मौसम और ईंधन की कमी के कारण इसे वाराणसी डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन


एटीसी से अनुमति के बाद सुबह भोर में 3:10 बजे सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमान में 200 से अधिक यात्री सवार थे। एक घंटे रुकने के बाद विमान ने सुबह 4:12 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भर सकी। वहीं, दुबई से दिल्ली आ रही विमान 6E 1464 को भी वाराणसी डायवर्ट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को हुई फजीहत

यह फ्लाइट दुबई से रवाना हुई थी, लेकिन दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी। अंततः सुबह 3:15 बजे यह वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरी। इसके अलावा कोझिकोड (केरल) और पुणे से दिल्ली आने वाली दो अन्य विमानों  को भी वाराणसी एयरपोर्ट पर उतारा गया।

वाराणसी में अचानक चार विमानों की लैंडिंग से एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। एयरलाइंस और एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से यात्रियों को जल्द से जल्द सुविधाओं को मुहैया कराने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed