{"_id":"5f6656d7bb1283521d64a7e3","slug":"four-deaths-due-to-corona-in-purvanchal-523-new-patients-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में कोरोना से चार की मौत, 523 नये मरीज मिले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में कोरोना से चार की मौत, 523 नये मरीज मिले
Sun, 20 Sep 2020 12:37 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
जांच के लिए सैंपल लेती टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल में शनिवार को कोरोना के 523 मरीज मिले। जबकि वाराणसी में तीन और गाजीपुर में एक को मिलाकर कुल चार संक्रमितों की मौत हो गई। वाराणसी में 162, बलिया में 63, आजमगढ़ में 60, जौनपुर में 41, गाजीपुर में 39, मऊ में 34, मिर्जापुर में 26, सोनभद्र में 26, भदोही में 16 और चंदौली में 56 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए।
विज्ञापन
वाराणसी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी नहीं आ रही है। इस जिले में शनिवार को 162 नये मरीज मिले तो तीन मरीजों की मौत हो गई। गाजीपुर में डीएम आवास के पांच कर्मचारियों समेत 39 मरीज मिले, जबकि एक की मौत हो गई। बलिया में 63 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। आजमगढ़ में 60 नये लोग कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन
जौनपुर में 41 और लोग कोराना संक्रमण की चपेट में आए हैं। मऊ में 34 मरीज मिले। इसमें नगर के 14 मरीज शामिल हैं। मिर्जापुर में चुनार के अस्थायी जेल के पांच बंदियों समेत 26 नए कोरोना पाजिटिव मिले। सोनभद्र में रजिस्ट्री कार्यालय के तीन कर्मचारियों समेत 26 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। भदोही में स्वास्थ्यकर्मी समेत 16 नए मरीज मिले।
विज्ञापन