{"_id":"5ffc70418ebc3e33de66c125","slug":"four-bhu-volunteers-who-made-films-on-aids-awareness-received-awards","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एड्स जागरूकता पर फिल्म बनाने वाले बीएचयू के चार स्वयंसेवको को मिला पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एड्स जागरूकता पर फिल्म बनाने वाले बीएचयू के चार स्वयंसेवको को मिला पुरस्कार
Mon, 11 Jan 2021 09:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 11 Jan 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
पुरस्कार पाने वाले बीएचयू राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एड्स के रोकथाम के प्रति जागरुकता को लेकर बीएचयू राष्ट्रीय सेवा योजना के चार स्वयंसेवको को लघु फिल्म प्रतियोगिता पर 90000 का पुरस्कार मिला है। विजेता प्रतिभागियों को 12 जनवरी को राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी द्वारा लखनऊ में आयोजित विशेष समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
राष्ट्रीय सेवा योजना बीएचयू और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वाधान में एड्स जागरूकता पर लघु फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन पिछले दिनों किया गया था। जिसमें पहले 4 प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया था।
कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर बाला लखेंद्र ने बताया कि नाको, उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी द्वारा घोषित परिणाम में बीएचयू के छात्र परितोष कुमार को उनके लघु फिल्म 'हेलो 1097' के लिए 50000 का पहला पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय सेवा योजना बीएचयू और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वाधान में एड्स जागरूकता पर लघु फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन पिछले दिनों किया गया था। जिसमें पहले 4 प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया था।
विज्ञापन
कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर बाला लखेंद्र ने बताया कि नाको, उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी द्वारा घोषित परिणाम में बीएचयू के छात्र परितोष कुमार को उनके लघु फिल्म 'हेलो 1097' के लिए 50000 का पहला पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन
पुरस्कार पाने वाले बीएचयू राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक।
- फोटो : अमर उजाला
ओम प्रकाश को उनकी लघु फिल्म 'आई एम विद यू' के लिए 20000 का तृतीय पुरस्कार जबकि राहुल आनंद की लघु फिल्म 'है जरूरी' और सोनू कुमार को लघु फिल्म 'इंडिया अंगेस्ट एचआईवी डिस्क्रिमिनेशन' के लिए 10-10 हजार का पुरस्कार मिला है।
सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कार्यक्रम समन्वयक ने बताया कि राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी द्वारा लखनऊ में मंगलवार को आयोजित विशेष समारोह में चारो स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया जाएगा।