फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fortuner worth 50 lakh stolen from Delhi recovered in Azamgarh vehicle thief arrested

UP: दिल्ली से चोरी हुई 50 लाख की फार्च्यूनर आजमगढ़ में बरामद, वाहन चोर गिरफ्तार; फर्जी नंबर प्लेट लगी थी

Fri, 26 Jun 2026 07:26 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 26 Jun 2026 07:26 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ पुलिस ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली से चोरी हुई करीब 50 लाख रुपये की फार्च्यूनर बरामद की। मामले में एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार हुआ है। आरोपी फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की गाड़ियों को दिल्ली से मणिपुर तक पहुंचाते थे। पुलिस संगठित वाहन चोरी गिरोह के नेटवर्क की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Fortuner worth 50 lakh stolen from Delhi recovered in Azamgarh vehicle thief arrested
आजमगढ़ में वाहन चोर गिरफ्तार। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: आजमगढ़ के तहबरपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह के एक सक्रिय सदस्य तोइजम नटराज सिंह को गिरफ्तार कर करीब 50 लाख रुपये कीमत की चोरी की गई फार्च्यूनर एसयूवी बरामद की है। आरोपी दिल्ली से चोरी की गई लग्जरी गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उसे मणिपुर ले जा रहा था। पुलिस ने वाहन के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार तड़के मुहर्रम पर्व के मद्देनजर तहबरपुर थाना पुलिस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सरदहां अंडरपास के पास किलोमीटर 226.3 पर रेस्ट लेन में एक संदिग्ध फार्च्यूनर खड़ी दिखाई दी। 
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचते ही चालक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान मणिपुर के इम्फाल ईस्ट निवासी तोइजम नटराज सिंह के रूप में बताई। जांच में वाहन पर लगी नंबर प्लेट फर्जी मिली, जबकि वाहन का वास्तविक नंबर अलग निकला, जो दिल्ली से चोरी की गई फार्च्यूनर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Fortuner worth 50 lakh stolen from Delhi recovered in Azamgarh vehicle thief arrested
चोर के पास से सामान बरामद। - फोटो : संवाद

मैसेजिंग ऐप के जरिए होता था संपर्क
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका संपर्क दिल्ली निवासी अमित नामक व्यक्ति से एक मैसेजिंग ऐप के माध्यम से होता था। अमित दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से लग्जरी वाहन चोरी कर उसे उपलब्ध कराता था। 

आरोपी चोरी के वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उन्हें मणिपुर के उखरूल में सिमरे नामक व्यक्ति तक पहुंचाता था, जहां आगे उनकी बिक्री की जाती थी। प्रत्येक वाहन पहुंचाने के बदले उसे 30 हजार रुपये मिलते थे। उसने यह भी स्वीकार किया कि इससे पहले वह दो चोरी की गाड़ियां दिल्ली से मणिपुर पहुंचा चुका है।

दिल्ली में भी दर्ज हैं वाहन चोरी की प्राथमिकी
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नई दिल्ली के हरिनगर और जनकपुरी थानों में भी वाहन चोरी के दो प्राथमिकी दर्ज हैं। तहबरपुर थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

आरोपी पास से हुआ बरामद : एसपी ग्रामीण ने बताया कि चोरी की एक फार्च्यूनर कार (अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये) वाहन के मूल दस्तावेज, दो मोबाइल फोन, 1200 रुपये नकद मरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed