{"_id":"5af5599a4f1c1bda408b4613","slug":"former-woman-commission-member-and-block-chief-murder-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौलीः पैसे के विवाद में पूर्व ब्लाक प्रमुख की पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौलीः पैसे के विवाद में पूर्व ब्लाक प्रमुख की पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली
Updated Sat, 12 May 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
बासमती कोल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के चंदौली में नौगढ़ ब्लाक की पूर्व प्रमुख बासमती कोल की पैसे के विवाद में पीट कर हत्या कर दी गई। बासमती कोल हार्डकोर नक्सली लालबरत कोल की बहन थी।
पुलिस ने पूर्व प्रमुख की बहन श्रीमती कोल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी काशीनाथ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने खून से सनी लाठी भी बरामद कर ली।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की शाम चार बजे बासमती अपने करीबी काशीनाथ के साथ तेंदुआ गांव के समीप सिंधारघाट मलरहवा जंगल में झोपड़ी के बाहर बैठी थी। वहां कई लोग शराब पी रहे थे।
इसी दौरान किसी बात पर विवाद हो गया और बासमती ने काशीनाथ को तीन-चार थप्पड़ जड़ दिए। इससे विवाद बढ़ गया। फिर मान मनव्वल के बाद दोनों रात करीब आठ बजे सो गए। काशीनाथ ने बताया कि रात में फिर विवाद होने पर उसने बासमती की पिटाई कर दी थी। फिर दोनों सो गए थे।
विज्ञापन
काशीनाथ के अनुसार शुक्रवार भोर में चार बजे नींद खुलने पर उसने बासमती के शरीर पर खून लगा देखा। इस पर उसने 108 नंबर के एंबुलेंस से बासमती को नौगढ़ अस्पताल पहुंचाया। वहां से डा. अमरनाथ ने चकिया संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया। यहां आने पर डाक्टरों ने बासमती को मृत घोषित कर दिया।
एसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि पूर्व प्रमुख बासमती कोल की हत्या के आरोपी काशीनाथ कोल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उसने प्रमुख की हत्या करने का जुर्म स्वीकार किया है।