{"_id":"610d2b632624cf5a8e446e6d","slug":"former-prime-minister-hd-deve-gowda-reached-varanasi-with-family-visit-kashi-vishwanath-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने परिवार संग देखी बाबा की सप्तर्षि आरती, काशी विश्वनाथ मंदिर में किए दर्शन-पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने परिवार संग देखी बाबा की सप्तर्षि आरती, काशी विश्वनाथ मंदिर में किए दर्शन-पूजन
Sat, 07 Aug 2021 12:26 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:26 AM IST
सार
पूर्व प्रधानमंत्री परिवार सहित वाराणसी पहुंचे हैं। शाम को वह बाबा की सप्तर्षि आरती में शामिल हुए। साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने किए काशी विश्वनाथ के दर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा शुक्रवार को बनारस पहुंचे। पूर्व प्रधानमंत्री सपरिवार बाबा की सप्तर्षि आरती में शामिल हुए। सप्तर्षि आरती के समापन के बाद पूर्व प्रधानमंत्री ने बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार विधि से पूजन किया।
विज्ञापन
मंदिर के अर्चक नीरज पांडेय व टेक नारायण ने विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से वह सीधे सड़क मार्ग से शहर के लिए प्रस्थान कर गए। रात्रि आठ बजे पूर्व प्रधानमंत्री सपरिवार श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
दर्शन पूजन के बाद मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल व मुख्य कार्यपालक ने अंगवस्त्रम, रुद्राक्ष की माला, काफी टेबल बुक व प्रसाद भेंट किया। पूर्व प्रधानमंत्री अपने निजी कार्यक्रम से सपरिवार वाराणसी आए हैं।
विज्ञापन