{"_id":"5b4235514f1c1bc1248b5340","slug":"former-prime-minister-chandrashekar-remembered-on-death-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 08 Jul 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
chandrashekhar
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की 11 वीं पुण्यतिथि पर पूर्वांचल लोगों ने उन्हें याद किया। पूर्वांचल के जिलों में लोगों ने कार्यक्रम, गोष्ठी आदि का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों में पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर चर्चा की गई। बलिया जिले में उनके पैतृक गांव में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
chandrashekhar
- फोटो : अमर उजाला
बनारस में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर वक्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर ने हमेशा किसानों एवं गरीबों की आवाज संसद में आवाज उठाई और उनके लिए कार्य किया।
chandrashekhar
- फोटो : अमर उजाला
बलिया में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि जिले के चंद्रशेखर उद्यान के अलावा कई जगहों के साथ ही उनके पैतृक गांव में मनाई गई। लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
chandrashekhar
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर में देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय समता भवन पर विचार गोष्ठी की गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
chandrashekhar
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि रविवार को जहानागंज के रामपुर स्थित चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट पर मनाई गई। इस दौरान पूर्व पीएम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया।