फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former MP Umakant Yadav son Ravikant accuses Azamgarh police department

पूर्व सांसद उमाकांत यादव के बेटे ने पुलिस महकमे पर लगाया बड़ा आरोप, पत्र में लिखा-सब साजिश है

Tue, 09 Mar 2021 01:29 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: हरि User Updated Tue, 09 Mar 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Former MP Umakant Yadav son Ravikant accuses Azamgarh police department
उमाकांत यादव - फोटो : अमर उजाला

पूर्व सांसद उमाकांत यादव के पुत्र रविकांत यादव ने अपने वकील के माध्यम से मानवाधिकार आयोग व उच्चाधिकारियों को भेजे गए पत्र में पुलिस महकमे पर बड़ा आरोप लगाया है। रविकांत ने आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह, एसओ दीदारगंज संजय कुमार सिंह व स्वाट टीम प्रभारी बृजेश सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए है। पत्र में लिखा- पुलिस अधीक्षक की साजिश पर एसओ दीदारगंज व स्वाट टीम प्रभारी ने फर्जी कहानी गढ़ कर फंसाया है। इतना ही नहीं साजिश के तहत ही मेरे व मेरे पूर्व सांसद पिता को गैंगेस्टर व असलहा लाइसेंस निरस्त करने की नोटिस भेजी गई है। 

विज्ञापन


बीते छह फरवरी को पूर्व सांसद पुत्र रविकांत यादव व स्वाट टीम के बीच हुब्बीगंज बाजार में विवाद हुआ था। इसके बाद पुलिस रविकांत को दीदारगंज थाने उठा लाई थी और उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया था। प्रकरण पूर्व सांसद से जुड़ा होने के चलते काफी चर्चा में रहा। बाद में पुलिस अधीक्षक ने 25 फरवरी को पूर्व सांसद उमाकांत यादव के अलावा रविकांत यादव व एक अन्य के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कराने के साथ ही संपत्ति आदि जब्त करने की कवायद किए जाने की बात कही। इतना ही नहीं पूर्व सांसद परिवार के असलहा लाइसेंस निरस्त करने की कवायद भी शुरू कर दी गई। 
विज्ञापन

उच्च अधिकारियों को लिखा पत्र

जेल में बंद पूर्व सांसद पुत्र रविकांत यादव ने पेशी के दौरान दीवानी न्यायालय में अपने वकील स्वामी नाथ यादव के माध्यम से मानवाधिकार आयोग, केंद्रीय गृहमंत्री, केंद्रीय गृह सचिव, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक लखनऊ, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी, पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़, उच्च न्यायालय इलाहाबाद को प्रार्थना पत्र भेज कर पुलिस महकमे पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

वकील के माध्यम से भेजे पत्र में रविकांत ने एसओ दीदारगंज व स्वाट टीम प्रभारी पर घटना वाले दिन गाड़ी से 75 हजार रुपये व कई कागजात निकाल लेने, शाहगंज स्थित आवास पर पहुंच कर मेरी लाइसेंसी राइफल व छोटे भाई की गाड़ी उठा लाने का आरोप लगाया है। उल्लेख है कि मुझे और मेरे पिता पूर्व सांसद उमाकांत को पुलिस साजिशन गैंगेस्टर में मुकदमा पंजीकृत कर शस्त्र निरस्तीकरण की नोटिस भेजा है।

इतना ही नहीं पेशी के दौरान एसओ दीदारगंज व स्वाट टीम प्रभारी ने मुझे गाली-गलौज देते हुए दर्जनों मुकदमे में फंसाने व परिवार को बर्बाद करने की धमकी भी दी है। मानवाधिकार आयोग व उच्चाधिकारियों को वकील के माध्यम से भेज पत्र में पूर्व सांसद पुत्र ने पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह, एसओ दीदारगंज व स्वाट टीम प्रभारी के कवायद की जांच करा कर बर्खास्त करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed