{"_id":"60c50498ac55ad3cf819f66f","slug":"former-mla-ajay-rai-said-government-wants-to-end-crescent-shape-of-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा का अर्द्धचंद्राकार स्वरूप खत्म करना चाहती है सरकार- अजय राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा का अर्द्धचंद्राकार स्वरूप खत्म करना चाहती है सरकार- अजय राय
Sun, 13 Jun 2021 12:31 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:31 AM IST
सार
पूर्व विधायक ने दावा किया कि गंगा में नाले अभी भी गिर रहे हैं। सरकार उस पार नहर का निर्माण कर रही है। इसका सीधा प्रभाव गंगा के वर्तमान स्वरूप पर पड़ेगा।
विज्ञापन
पूर्व विधायक अजय राय ने यूपी सरकार पर लगाए आरोप।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व विधायक अजय राय ने शनिवार को कहा कि केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार काशी में अर्द्ध चंद्राकार में प्रवाहित हो रही मां गंगा का स्वरूप समाप्त करना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशीवासियों को गंगा के नाम पर ठगा है।
विज्ञापन
वाराणसी में पूर्व विधायक ने दावा किया कि गंगा में नाले अभी भी गिर रहे हैं। सरकार उस पार नहर का निर्माण कर रही है। इसका सीधा प्रभाव गंगा के वर्तमान स्वरूप पर पड़ेगा। बिना विशेषज्ञों की अनुमति के लिए सरकार ने गंगा के मूल रूप से खिलवाड़ किया है। सफाई के नाम पर लूट मची है। संत रविदास घाट के पास गंगाजल काला हो गया है। गंगा का प्रवाह मंद हो गया है। कई घाटों पर गंगाजल हरा दिख रहा है। कई जगह सीढ़ियों से गंगाजल का संपर्क टूट गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गंगा के समानांतर नहर बनाना अमानवीय कृत्य ठीक नहीं है। अरबों रुपये व्यय करके सरकार नई समस्याओं को जन्म दे रही है। सरकार स्पष्ट नहीं कर पा रही है कि उस पार नहर बनाने से क्या फायदा होगा। सरकार काशी के अस्तित्व से खिलवाड़ कर रही है। कांग्रेस गंगा के स्वरूप से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ चुप नहीं रहेगी। इसके लिए आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन