{"_id":"59230b604f1c1b4d6a536d45","slug":"former-member-trying-to-burn-himself-at-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में पूर्व सभासद ने मिट्टी का तेल छिड़का, माचिस जलाने से पहले पुलिस ने पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में पूर्व सभासद ने मिट्टी का तेल छिड़का, माचिस जलाने से पहले पुलिस ने पकड़ा
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
Updated Mon, 22 May 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या के प्रयास से रोकते सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मऊ के जिला मुख्यालय स्थित बेशकीमती भूखंडों से अतिक्रमण हटाने की मांग पर जिला प्रशासन की अनदेखी से नाराज पूर्व सभासद छोटेलाल गांधी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर आत्मदाह करने का प्रयास किया।
छोटेलाल ने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर ज्यों ही माचिस जलाने का प्रयास किया, पुलिस ने पकड़ लिया। बाद में शांति भंग की धारा में चालान कर दिया।
नगरपालिका के पूर्व सभासद छोटेलाल गांधी ने पिछले दो महीने के दौरान कई बार नगर क्षेत्र की कई पोखरियों और सार्वजनिक भूखंडों पर अतिक्रमण की शिकायत जिला प्रशासन से करते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
छोटेलाल ने एक सप्ताह पहले सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र सौंपा था। इसमें उन्होंने कहा था कि अगर इस मामले में कार्रवाई न की गई तो हफ्ते भर में मैं आत्मदाह कर लूंगा।
विज्ञापन
सोमवार को छोटेलाल कलेक्ट्रेट परिसर में सिटी मजिस्ट्रेट की पोर्टिको में मिट्टी की तेल भरी बोतल लेकर पहुंचे और शरीर पर उसे उड़ेल लिया। यह देखते ही सिटी मजिस्ट्रेट के साथ चलने वाले सिपाहियों ने पूर्व सभासद को पकड़ लिया। सिटी मजिस्ट्रेट राम अभिलाष भी पहुंच गए।
सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें भू माफियाओं के विरुद्घ कार्रवाई का आश्वासन दिया। तभी कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस छोटेलाल को कोतवाली ले गई। देर शाम छोटेलाल का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया गया।