{"_id":"649550c8a4e411e2930140c6","slug":"forgery-case-in-varanasi-1-lakh-20-thousand-rupees-cheated-from-a-girl-in-the-name-of-clerk-s-job-in-bhu-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में जालसाजी का मामला: BHU में क्लर्क की नौकरी के नाम पर युवती से ठगे 1 लाख 20 हजार रुपये, कमरे में...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में जालसाजी का मामला: BHU में क्लर्क की नौकरी के नाम पर युवती से ठगे 1 लाख 20 हजार रुपये, कमरे में...
Fri, 23 Jun 2023 09:13 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 23 Jun 2023 09:13 PM IST
सार
युवती के दबाव बनाने पर फर्जी जॉइनिंग लेटर बनाकर दे दिया। युवती जॉइनिंग लेटर लेकर बीएचयू कार्यालय गई तो मामले का पर्दाफाश हुआ। युवती का आरोप है कि पैसा मांगने पर 21 मई को उसके कमरे में जबरी दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ आरोपी घुस गए। विरोध करने पर तेजाब से जला देने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
हेल्पलाइन नंबर 112
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
बीएचयू में महिला गार्ड सहायिका के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर तीन भाइयों ने दोस्त की बहन से 1.20 लाख रुपये की ठगी कर ली। छित्तूपुर की रहने वाली आकांक्षा भारती की तहरीर के आधार पर लंका थाने में डाफी नैपुरा कला निवासी सगे भाइयों अजय गोंड, मुन्ना उर्फ विजय गोंड और चुन्ना गोंड के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
आकांक्षा भारती ने पुलिस को बताया कि उसके भाई पवन शाह के दोस्त अजय ने बीएचयू में महिला गार्ड सहायिका के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये हड़पे हैं। कई महीने बाद नौकरी मिली तो अपना पैसा वापस मांगने लगी। इस पर अजय और उसके भाइयों मुन्ना व चुन्ना ने नियुक्ति पत्र दिया।
विज्ञापन
नियुक्ति पत्र के साथ बीएचयू गई तो पता लगा कि वह फर्जी है। जानकारी मिली कि भाइयों ने कई अन्य लोगों को भी ठगा है। बीते 20 मई को अजय मिला तो उससे फर्जी नियुक्ति पत्र के बारे में पूछ लिया। इस पर उसने घर आकर सारा मामला निपटाने की बात कही।
विज्ञापन
अगले दिन अजय, मुन्ना और चुन्ना दो अन्य लोगों के साथ घर आए और घर में घुस गए। तीनों ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अभद्रता की। साथ ही धमकाया और कहा कि दोबारा पैसा मांगा तो तेजाब फेंक देंगे। इस संबंध में एसीपी भेलूपुर प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- Varanasi Crime: ठेकेदार पर असलहा सटाकर लाइसेंसी रिवाल्वर, सोने की चेन और मोबाइल छीना, मुकदमा दर्ज