{"_id":"5b7af28542c792464f496579","slug":"foreigner-tourist-arrived-ghazipur-by-waterway","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘राजमहल’ से गाजीपुर पहुंचे विदेशी सैलानियों ने देखा कार्नवालिस का मकबरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘राजमहल’ से गाजीपुर पहुंचे विदेशी सैलानियों ने देखा कार्नवालिस का मकबरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
ghazipur
- फोटो : अमर उजाला
जल मार्ग से आए विदेशी सैलानियों ने सोमवार को गाजीपुर स्थित लार्ड कार्नवालिस का मकबरे को देखा और बाजार में घूम कर आनंद उठाया। जर्मनी, जापान, इंग्लैंड, अमेरिका से आए 22 सदस्यीय का यह दल 17 अगस्त को कोलकाता से चला। सोमवार की सुबह गाजीपुर पहुंचे सैलानियों ने स्थानीय दुकानों से खरीददारी भी की।
विभिन्न देशों से आए पर्यटक पटना, मनेर और बक्सर घूमने के बाद सोमवार को ‘राजमहल’ जहाज से गाजीपुर पहुंचे थे। कलक्टर घाट पर उतर कर सैलानियों ने पहले बाजार का भ्रमण किया। मिश्र बाजार में दुकानों से खरीददारी भी की। इसके बाद वह गोराबाजार स्थित लार्ड कार्नवालिस के मकबरे के पास पहुंचे।
उनके साथ चल रहे गाइड विश्वजीत सिंह ने मकबरे के इतिहास की जानकारी दी। मेहमानों ने इससे जुड़े कई सवाल भी किए। करीब तीन घंटे तक शहर में रहे सैलानियों ने बताया कि यह शहर उन्हें अच्छा लगा तथा यहां के लोग भी। विश्वजीत ने बताया कि सैलानी जलमार्ग से बनारस जाएंगे, वहां रुकने व भ्रमण के बाद फिर यह दल आगे चुनार जाएगा। चुनार का किला और स्थानीय हस्तकला की जानकारी लेने के बाद यह दल वापस चला जाएगा।