{"_id":"58a333024f1c1b1235d85acd","slug":"foreigner-girl-marraige-with-jaunpur-boy-on-the-occasion-of-valentine-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैलेंटाइन डे पर विदेशी बाला ने जौनपुर के युवक से रचाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैलेंटाइन डे पर विदेशी बाला ने जौनपुर के युवक से रचाई शादी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/ जौनपुर
Updated Tue, 14 Feb 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
विदेशी बाला ने जौनपुर के युवक से रचाई शादी
- फोटो : अमर उजाला
वैलेंटाइन डे पर फिलीपींस से आई युवती ने जौनपुर जिले के दीनापुर गांव निवासी पंकज से मंदिर में शादी की।
इस अनोखी शादी को देखने के लिए आस-पास के गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। दीनापुर निवासी 28 वर्षीय पंकज गुप्ता आगरा में होटल एवं रेस्टोरेंट मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के बाद किंगडम आफ बहरीन में नौकरी करता था।
उसी संस्थान में आफिस कोआर्डिनेटर के पद पर फिलीपींस की जीजोन भी कार्यरत थी। एक वर्ष पहले दोनों में प्यार हो गया।
दोनों ने शादी करने का मन बनाया। लेकिन पंकज के परिवार वाले विदेशी लड़की से शादी करने को तैयार नहीं हो रहे थे। बाद में जीजोना से मिलने के बाद मों-बाप प्रभावित हुए और दोनों की शादी के लिए हां कर दी।
बाद में दोनों ने वैलेंटाइन डे पर हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। इसके लिए तहसील में पंजीकरण भी कराया। लड़की के पिता फिलीपींस में विलेज चेयरमैन हैं और मां शिक्षिका है।
विज्ञापन
जीजोन ने बताया कि गांव में उसे भाषा की दिक्कत आ रही है लेकिन पति सब कुछ समझा रहे हैं। जल्द ही हिंदी सीख लूंगी। आखिर पूरा जीवन यहीं बिताना है।