फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Foreign woman impressed lost iPhone at Varanasi Cantt station GRP found and returned it in an hour

विदेशी महिला हुई इंप्रेस: वाराणसी कैंट स्टेशन पर खो गया आईफोन, जीआरपी ने एक घंटे में ढूंढ़कर लौटाया

Fri, 16 Jun 2023 07:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 16 Jun 2023 07:45 PM IST
सार

अमेरिका से वाराणसी आई महिला शुक्रवार कैंट स्टेशन पर जीआरपी की मुस्तैदी और सक्रियता से इंप्रेस हुई। उसका आईफोन स्टेशन पर कहीं खो गया था। जिसे जीआरपी ने एक घंटे में ढूंढ़कर लौटा दिया। कीमती फोन वापस पाकर महिला की खुशी देखते बन रही थी। 

विज्ञापन
Foreign woman impressed lost iPhone at Varanasi Cantt station GRP found and returned it in an hour
अमेरिका की महिला यात्री का गुम आईफोन जीआरपी ने एक घंटे में ढूंढ़कर लौटाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका से वाराणसी आई महिला शुक्रवार कैंट स्टेशन पर जीआरपी की मुस्तैदी और सक्रियता से इंप्रेस हुई। महिला का आईफोन (मोबाइल) स्टेशन पर कहीं खो गया था। जिसे जीआरपी ने एक घंटे में ढूंढ़कर लौटा दिया। कीमती फोन वापस पाकर महिला यात्री खुश हुई और जीआरपी को धन्यवाद कहा।

विज्ञापन


जीआरपी कैंट इंस्पेक्टर हेमंत सिंह के अनुसार एनआरआई महिला यात्री स्विटी मकवाना अपने परिजनों से संग काशी भ्रमण और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन को आई हैं। सुबह कैंट स्टेशन पहुंची कि अचानक उनका आईफोन जिसकी कीमत एक लाख 20 हजार रुपये है, कहीं गिर गया।

विज्ञापन

प्लेटफॉर्म संख्या पांच पर गिरा था मोबाइल

परेशान महिला यात्री ने जीआरपी थाने में संपर्क साधा और गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद सर्विलांस टीम और सीसी कैमरे की मदद के जरिए महज एक घंटे के अंदर में ही स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या पांच से आईफोन को बरामद कर लिया गया। मोबाइल बरामदगी में हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार तिवारी और महिला कांस्टेबल सविता यादव का सराहनीय प्रयास रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सीएम योगी बोले- बेटी को हाथ लगाने वाले गुंडे को पता है कि परिणाम क्या होगा, पिछली सरकारों पर जमकर बरसे

महिला यात्री स्विटी को थाने पर बुलाकर मोबाइल फोन सौंप दिया गया। महिला यात्री ने जीआरपी की सराहना की और धन्यवाद कहा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed