सीएम योगी बोले: बेटी को हाथ लगाने वाले गुंडे को पता है कि परिणाम क्या होगा, पिछली सरकारों पर जमकर बरसे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सोनभद्र के डायट परिसर, उरमौरा में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। कहा कि डबल इंजन की सरकार में आज कोई कानून व्यवस्था को ठेंगा नहीं दिखा सकता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के सोनभद्र में शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई भी गरीब खुद को अनाथ और लाचार न माने। डबल इंजन की सरकार उनके साथ खड़ी है। आज कोई हमारी कानून व्यवस्था को ठेंगा नहीं दिखा सकता। बेटी को हाथ लगाने वाले गुंडे को पता है कि उसके दुस्साहस का परिणाम क्या होगा। व्यापारियों से आज कोई रंगदारी मांगने की हिम्मत नहीं कर सकता।
सोनभद्र के डायट परिसर, उरमौरा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी भगवान राम इस क्षेत्र में आए थे तो यहां के लोगों ने उनका सेवाभाव के साथ सत्कार किया था। पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि दशकों तक सत्ता संभालने वालों ने भगवान राम को टेंट के नीचे रखा।
सभी योजनाएं रामराज्य की आधारशिला
अब 2024 में भगवान राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में चल रही सभी योजनाएं रामराज्य की आधारशिला हैं। सरकार जाति, मत-मजहब के नाम पर भेदभाव नहीं करती है। परिवार और जाति की राजनीति करने वालों ने गरीब और जनजातीय समाज के लोगों का हमेशा शोषण किया।
ये भी पढ़ें: सीएम योगी बोले- सोनभद्र जिले को नंबर वन बनाने के लिए काम कर रही सरकार, विकास में व्यवधान डाल रहा विपक्ष
414 करोड़ रुपए की सौगात
अपने नाम जैसा सोने का बनने जा रहा सोनभद्र
केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के जरिए आज सोनभद्र अपने नाम के अनुरूप सोने जैसा बनने की राह पर है। पिछली सरकारों ने जनजातीय समाज के लोगों के साथ भेदभाव करते हुए केवल उनका शोषण किया। मगर बीते 6 साल में बिना किसी भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ हर गरीब और जनजातीय समाज के लोगों को मिल रहा है। प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर इस सोनभद्र को हम ईको टूरिज्म का बड़ा हब बनाने जा रहे हैं।
छह साल पहले और अब में आया काफी बदलाव
मुख्यमंत्री ने कहा कि छह साल पहले कोई सोच भी नहीं सकता था कि सोनभद्र में कोई मेडिकल कॉलेज बनेगा। आज यहां मेडिकल कॉलेज बन रहा है। अब यहां के बच्चों को मेडिकल की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना होगा। छह साल पहले सोनभद्र में पीने के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करना एक सपना था। अब सरकार हर घर नल योजना के साथ आरओ का पानी पाइप से घर घर पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। यहां के गरीबों, जनजातीय भाइयों के लिए कभी आवास एक सपना था। आज लाखों लोगों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। इसके अलावा इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना का लाभ भी सरकार प्रदान कर रही है। कोरोना काल से अबतक गरीबों को फ्री राशन वितरित किया जा रहा है।
हेलीकॉप्टर से करें चिरौंजी के बीजों का छिड़काव
सीएम योगी ने मंच से ही प्रशासन को निर्देशित किया कि कैंप लगाकर वनाधिकार का पट्टा पात्रों को उपलब्ध कराएं। साथ ही उन्होंने हेलीकॉप्टर से सोनभद्र के जंगलों में चिरौंजी के बीजों के छिड़काव के लिए भी कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां आज कृषि विज्ञान केंद्र का शिलान्यास हुआ है। इससे हमारे अन्नदाताओं को कृषि क्षेत्र में तकनीकी और वैज्ञानिक सोच के साथ अपनी आय को बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा
हर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगेगा हेल्थ एटीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यालयों को तकनीकी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। युवाओं को टैबलेट प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने मंच से ही जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड का उपयोग करते हुए सोनभद्र के सुदूर के प्राथमिक केंद्रों में हेल्थ एटीएम लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि जनजाति समाज के लोगों को टेक्नॉलाजी के माध्यम से स्किल्ड बनाते हुए उन्हें बेहतर सुविधा प्रदान करना ही सरकार का मिशन है।