{"_id":"57c9e41a4f1c1b3d782ccdc7","slug":"for-suhag-monolithic-anhydrous-suhaginen-shall-vow","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखंड सुहाग के लिए सुहागिनें रखेंगी निराजल व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखंड सुहाग के लिए सुहागिनें रखेंगी निराजल व्रत
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 03 Sep 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरतालिका तीज पर अखंड सुहाग की कामना से सुहागिन महिलाएं निराजल व्रत रहेंगी। तीज की तैयारियां तेज हो गई हैं। पूर्वांचल में घर-घर में मनाई जाने वाली तीज को लेकर सुहागिन महिलाओं ने खरीदारी शुरू कर दी है। सजने-संवरने के सामान जुटाए जाने लगे हैं। कहीं हरी चूड़ियां पसंद की जा रही हैं तो कहीं साड़ियां। तीज चार सितंबर को होगी। मान्यता है कि कभी मां पार्वती ने भगवान शिव को प्राप्त करने के लिए हरतालिका तीज का कठोर व्रत किया था।
पूर्वांचल में लोकप्रिय तीज व्रत के निमित्त बाजार सजने लगे हैं। हथेलियां सजाने के लिए मेहंदी और पांव रंगने के लिए महावर जहां हड़हा सराय, दालमंडी के बाजार में सज गई हैं, वहीं परिधानों का बाजार भी निखर गया है। उधर, महिलाओं के व्रत के निमित्त बाजार में शिव-पार्वती की मिट्टी प्रतिमाएं भी छा गई हैं। महिलाएं भोर में मौन धारण कर गंगा स्नान करेंगी। इसके बाद व्रत आरंभ हो जाएगा। सुहागिन महिलाएं व्रत रहते हुए तरह-तरह के पकवान तैयार करेंगी। इसके बाद शाम को तीज के गीतों के साथ सज धज कर सामूहिक रूप से शिव-पार्वती आराधना करेंगी। इस दौरान अखंड सुहाग की प्रार्थना की जाएगी।
वहीं, इनरव्हील क्लब ऑफ वाराणसी नार्थ की ओर से होटल मधुबन पैलेस में तीजोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कजरी, तीज और सावन गीतों पर महिलाओं ने जहां बेहतरीन गीत संगीत की प्रस्तुतियां दीं वहीं हास्य मंचन और अंताक्षरी के जरिये भी सदस्यों ने खूब मस्ती की। तीज क्वीन समेत बेस्ट मेकअप और बेस्ट ड्रेसअप प्रतियोगिता में भी सदस्यों ने भागीदारी की। तीज क्वीन का ताज रानिका जायसवाल के सिर सजा। बेस्ट मेकअप प्रतियोगिता में ऋतिका मिश्रा व संगीता सिंह ने बाजी मारी। बेस्ट ड्रेसअप में रेशमा वसीम व मीनू उपाध्याय अव्वल रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष सुनीति शुक्ला व उपाध्यक्ष ममता द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। सुषमा शर्मा व मीना मिश्रा ने गणेश वंदना किया। संचालन रेशमा वसीम व ऋषिका मिश्रा ने किया। इस अवसर पर कविता मालवीय, नीतू मुरारका आदिम मौजूद रहीं।