फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Football team of Kashi missed seven chances in 90 minutes Kolkata beat them Read sports news

फुटबॉल : काशी की टीम ने 90 मिनट में 7 मौके गंवाए, कोलकाता ने 1-0 से हराया; पढ़ें खेल की अन्य खबरें

Sat, 25 Jan 2025 10:48 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 25 Jan 2025 10:48 AM IST
सार

Sports News Today : वाराणसी में विभिन्न संस्थानों की ओर से खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दाैरान खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अन्य प्रतियोगियों को प्रोत्साहित किया गया।

विज्ञापन
Football team of Kashi missed seven chances in 90 minutes Kolkata beat them Read sports news
बरेका में फुटबाॅल खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Football Matches Today : राष्ट्रीय अंडर -17 एलिट यूथ फुटबॉल लीग के तीसरे दिन शुक्रवार को कड़े मुकाबले में यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब कोलकाता टीम 1-0 गोल से मेजबान इंटर काशी की टीम को मात देकर अगले चक्र में पहुंच गई। 

विज्ञापन


बनारस डीजल रेल इंजन कारखाना (बरेका) के इंटर कॉलेज के फुटबॉल मैदान में इंटर काशी के खिलाड़ियों ने आक्रामक रुख अपनाया। 11वें मिनट में गोल करने के आसान मौके को कोलकाता के गोलकीपर शरीफ खान ने बचा लिया।
विज्ञापन


32वें मिनट में राइट पोजीशन से खेल रहे शिवम कुमार ने कृष्णा को शानदार पास दिया, आसान मौका मिलने के बाद भी गोल करने में नाकाम रहे। पहले हाफ में दोनों टीम गोल रहित बराबरी पर रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे हाफ में वाराणसी के गोलकीपर सत्यम यादव ने शानदार बचाव कर इंटर काशी का हौसला बढ़ाया। 56वें मिनट में शिवम कुमार ने मोहम्मद जैद खान के साथ आपसी तालमेल के सहारे एक बार फिर कोलकाता के हाफ एरिया में हलचल पैदा की, लेकिन कोलकाता की मजबूत रक्षा पंक्ति और गोलकीपर शरीफ के बचाव की बदौलत इंटर काशी गोल करने में नाकाम रही। 

59वें मिनट में कोलकाता के रोशन कुमार ने एकल प्रयास से शानदार गोल कर अपनी टीम को एक जीरो से आगे कर दिया। लंबी सीटी बजने तक यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब कोलकाता ने इंटर काशी को 1- 0 से पराजित किया। 

रमेश कुमार जैसल, संजय पटेल, अतुल कुमार, मेहरुद्दीन खान निर्णायक रहें। मुख्य अतिथि आरपीएफ के आईजी नुरुलखुदा ने उत्साह बढ़ाया। अगला मैच सिगरा स्टेडियम मैदान में 30 को एसकेएम स्पोर्ट्स पश्चिम बंगाल बनाम इंटर काशी होगा।

Football team of Kashi missed seven chances in 90 minutes Kolkata beat them Read sports news
सिगरा स्टेडियम में फुटबाॅल खेलतीं लड़कियां। - फोटो : अमर उजाला

अमृता के निर्णायक गोल से फाइनल में गोरखपुर 
पार्वती वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तर प्रदेश फुटबॉल प्रीमियर लीग महिला वर्ग का फाइनल गोरखपुर एस्पा और रामनगरी अयोध्या के बीच होगा। लीग मैच में गोरखपुर एस्प्रा ने मथुरा महारथी को 3-1 जबकि रामनगरी अयोध्या ने मथुरा महारथी को 6-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। 

मथुरा की फॉर्वर्ड खिलाड़ी अर्चना ने 9वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। गोरखपुर की हिमांशी ने 11वें मिनट में टीम को बराबरी पर ला दिया। दूसरे हाफ के 38वें मिनट में अमृता ने गोल कर बढ़त 2-1 कर दी। 43वें मिनट में चांदनी ने गोल कर स्कोर को 3 एक जबकि 47वें मिनट में अमृता ने अपना दूसरा और टीम का चौथा गोल किया। 

दूसरे मैच में रामनगरी अयोध्या की राष्ट्रीय खिलाड़ी आंचल ने हैट्रिक लगाते हुए चार गोल किए। उसने मैचे के 9वें, 10वें, 32 और 78वें मिनट में गोल किया। राष्ट्रीय खिलाड़ी रिया ने 21वें मिनट और कोमल ने 35वें मिनट में गोल किया। रेफरी की भूमिका संध्या, काजल, प्रीति, सौम्या ने निभाई। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आंचल को चुना गया। फाइनल 26 जनवरी को खेला जाएगा। 

वाराणसी ने गाजियाबाद  को 89 रनों से हराया
नगर के हाइडिल मैदान में सोन कप अंतरराज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को वाराणसी की टीम ने जीत दर्ज की। टीम ने गाजियाबाद को 89 रनों से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी  करने उतरी वाराणसी की टीम ने 20  ओवर में 210 रन बनाए।

जवाब में खेलने उतरी गाजियाबाद की टीम 16.1 ओवर में 121 रन पर ढेर हो गई। मैन ऑफ द मैच ओम को चुना गया। आयोजन समिति की ओर  से डॉ. एचपी सिंह ने विजेता को पुरस्कृत किया। इस मौके पर संदीप सिंह, अंबुज, संतोष सिंह, राजन गुप्ता, सुनील सिंह गोंड मौजूद रहे। 

काजल ने दौड़ में हासिल किया पहला स्थान
विकास इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शुक्रवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर 100 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया। काजल और सुमन में कांटे का मुकाबला रहा। काजल ने प्रथम स्थान हासिल किया। रीना तीसरे स्थान पर रही। 

प्रधानाचार्य डॉ. एके सिंह ने खिलाड़ियों  को पुरस्कृत कर कहा कि छात्राओं को  अधिक से अधिक खेलों में हिस्सा लेना चाहिए। संयोजक माधुरी ने बताया कि हर साल इस तरह का आयोजन कराया जाता है। ताकि बेटियों को आगे बढ़ने का मौका मिल सके। कार्यक्रम का संचालन गरिमा सिंह ने किया। इस दौरान सीमा मौर्या, अंजलि श्रीवास्तव मौजूद रहे। 

Football team of Kashi missed seven chances in 90 minutes Kolkata beat them Read sports news
प्रतियोगिता के दाैरान रस्साकशी में जोर आजमाते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

लंबी कूद व ऊंची कूद में रोहित ने जीता सोना
अंतर विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को लंबी कूद, ऊंची कूद व रस्साकशी प्रतियोगिता हुई। लंबी कूद व ऊंची कूद में रोहित निषाद ने स्वर्ण पदक जीता। लंबी कूद में गोविंद गुप्ता प्रथम, रोहित निषाद द्वितीय व अभिनव यादव तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में रोहित निषाद प्रथम, अलकेश चौबे द्वितीय व अंकित शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। 

रस्साकशी में मार्कण्डेय आईटीआई प्रथम वर्ष की टीम विजेता व मारकंडेय आईटीआई प्रथम वर्ष की टीम उपविजेता रही। बतौर अतिथि बतौर भाजपा नेता जयप्रकाश पांडेय, लक्ष्मण सिंह, अजीत सिंह, कमलेश यादव का स्वागत अपूर्व कुमार तिवारी ने किया। संचालन पारस यादव व दिशा निर्देशन मनोज मौर्य ने किया। निदेशक अरुण कुमार तिवारी ने धन्यवाद दिया। 

क्रॉस कंट्री दौड़ में हिस्सा लेंगे 300 एथलीट
खेल विभाग की ओर से गणतंत्र दिवस पर सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्टेडियम में कॉस कंट्री दौड़ में तीन सौ एथलीट हिस्सा लेंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने बताया कि सिगरा स्टेडियम में 1300 मीटर के ट्रैक पर पुरुष एथलीट चार चक्कर लगाएंगे जबकि महिला वर्ग के एथलीटों को चार सौ मीटर की दौड़ लगानी होगी। महिला वर्ग की क्रॉस कंट्री दौड़ तीन किलोमीटर की होगी। 

गणतंत्र दिवस पर टेनिस खेलेंगे 40 खिलाड़ी
गणतंत्र दिवस पर टीडब्ल्यूए टेनिस अकादमी की ओर से शनिवार और रविवार को बीएचयू के ब्रोचा मैदान में टेनिस लीग होगा। जिला टेनिस संघ के सचिव और आयोजन सचिव बृजभूषण यादव ने बताया कि लीग में वाराणसी के आयुष्मान पाठक, अक्षय सिंह, अद्विका वर्मा समेत कुल 40 खिलाड़ी शामिल होंगे। वहीं प्रतियोगिता को लेकर सभी ने तैयारी शुरू कर दी है।

Football team of Kashi missed seven chances in 90 minutes Kolkata beat them Read sports news
केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान में बास्केटबाॅल खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

पेमा ने 5 बास्केट कर आचार्य प्रथम को फाइनल में पहुंचाया
सारनाथ केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान में शुक्रवार को अंतर विभागीय बास्केटबॉल का सेमीफाइनल खेला गया। पुरुष वर्ग में बीएड प्रथम और आचार्य द्वितीय, महिला वर्ग में आचार्य प्रथम और शास्त्री प्रथम ने फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में पेमा श्रींग ने पांच बास्केट कर आचार्य प्रथम को फाइनल में पहुंचाया। सेमीफाइनल में बीएड प्रथम ने शास्त्री द्वितीय को 30-28 से हरा दिया। 

बीएड प्रथम के रिंचेन ने 10 और शास्त्री द्वितीय के पेमा श्रींग ने 10 अंक बनाए। दूसरे मैच में आचार्य द्वितीय ने उत्तर मध्यमा द्वितीय को 24-23 स्कोर बनाए। एक अंक से आचार्य द्वितीय ने जीत दर्ज की। आचार्य द्वितीय के गुरु डाक्पा ने 17 और उत्तर मध्यमा द्वितीय की लोपसांग धुंडुप ने 10 अंक जुटाए। 

महिला वर्ग के पहले मैच में आचार्य प्रथम ने बीएड कंबाइड को 21-11 से हराया। आचार्य प्रथम के श्रींग लामो 9 और बीएड कंबाइंड के डेचेन ने 7 अंक बनाए। दूसरे मैच में शास्त्री प्रथम ने उत्तर मध्यमा प्रथम को 10-9 से हराया। 

शास्त्री प्रथम के तेंजिंग चीमे ने 4 और उत्तर मध्यमा प्रथम के श्रींग पाल्मो ने 4 अंक बनाए। आयोजन सचिव तेंजिंग शेंपेन ने बताया कि पुरस्कार वितरण 26 जनवरी को होगा। पुरुष वर्ग में 33 और महिला वर्ग में 15 मैच खेले गए हैं। 

वाराणसी ने एकतरफा अलीगढ़ को हराया
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय समन्वय पुरुष सीनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को आठ मुकाबले खेले गए।  इसमें गोरखपुर, बरेली, मेरठ, लखनऊ, मुरादाबाद, वाराणसी, कानपुर, अयोध्या ने जीत दर्ज की। पांचवां मैच वाराणसी मंडल और अलीगढ़ मंडल के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी ने एकतरफा मुकाबले में 51-14 से जीत दर्ज की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed