{"_id":"639f6d08b9414a55983d093e","slug":"fog-affects-operations-trains-arriving-late-varanasi-news-vns6892746194","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: कोहरे का परिचालन पर असर, देरी से पहुंच रहीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: कोहरे का परिचालन पर असर, देरी से पहुंच रहीं ट्रेनें
विज्ञापन
वाराणसी। कोहरे का असर ट्रेनों के परिचालन पर पड़ने लगा है। डाउन लाइन की गाड़ियां ज्यादा पिट रही हैं। रविवार को कई ट्रेनें देरी से स्टेशन पर पहुंचीं। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
वाराणसी होते हुए पटना की ओर जाने वाली डाउन लाइन की ट्रेनों के परिचालन पर कोहरे का ज्यादा असर पड़ रहा है। मालदा टाउन साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को रविवार को सुबह 8:50 बजे कैंट स्टेशन पहुंचना था। लेकिन, यह ट्रेन शाम 4:35 बजे प्लेटफार्म पर आई। उपासना एक्सप्रेस का दिन में 12:55 बजे कैंट स्टेशन पर पहुंचने का समय है। लेकिन, यह ट्रेन शाम 7:10 बजेे प्लेटफार्म नंबर 6 पर पहुंची और 7:24 पर रवाना हुई। इसी तरह अमृतसर-हावड़ा मेल करीब छह घंटे लेट रही। जबकि गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 घंटे 8 मिनट देरी से पहुंची। श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 55 मिनट लेट रही। वहीं, वाराणसी-गोरखपुर इंटरसिटी एक घंटे लेट से गई। वहीं, अप लाइन की ट्रेन भी लेट से गुजरी। इनमें प्रमुख रूप से बेगमपुरा एक्सप्रेस 44 मिनट, श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 34 मिनट, मुंबई एलटीटी सुपरफास्ट 30 मिनट,कोटा पटना एक्सप्रेस 27 मिनट, हिमगिरी एक्सप्रेस एक घंटा 24 मिनट, काशी एक्सप्रेस 23 मिनट लेट से गई। इसके चलते यात्री परेशान नजर आए।
----------
एक काउंटर खुलने से परेशान दिखे यात्री
कैंट रेलवे स्टेशन पर सुबह पांच से छह बजे के बीच एक ही काउंटर खुलने से टिकट लेने में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जबकि सुबह 5:45 बजे वाराणसी-गोरखपुर इंटर सिटी के जाने का समय था। हालांकि यह ट्रेन सुबह 6:45 बजे रवाना हुई। वहीं, इस संबंध में स्टेशन के निदेशक गौरव दीक्षित ने कहा कि तीन काउंटर चल रहे हैं। हो सकता है कि कुछ देर के लिए कर्मचारी इधर-उधर गए हों।
विज्ञापन
----------------
35 वातानुकूलित बसों में ब्लोअर की सुविधा
वाराणसी। वातानुकूलित 35 बसों में ब्लोअर की सुविधा यात्रियों को मिलने लगी है। आरएम गौरव वर्मा ने बताया कि ठंड को देखते हुए 35 वातानुकूलित बसों में इस समय ब्लोअर की सुविधा सुनिश्चित कराई गई है। साथ ही सामान्य बसों में रिफलेक्टर, फॉग लाइट आदि की व्यवस्था की गई है।
--------