फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Floods in varanasi Police officials took stock of situation determined about security

बनारस में बाढ़: पुलिस अधिकारियों ने हालात का लिया जायजा, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

Fri, 26 Aug 2022 05:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 26 Aug 2022 05:20 PM IST
सार

वाराणसी में गंगा का जलस्तर अब तेजी से लाल निशान की ओर बढ़ रहा है। कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों ने शुक्रवार को  बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हालात का जायजा लिया। 

विज्ञापन
Floods in varanasi Police officials took stock of situation determined about  security
पुलिस अधिकारियों ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में हालात का लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कमिश्नरेट पुलिस की विशेष निगरानी है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने काशी और वरुणा जोन के बाढ़ ग्रस्त इलाकों के बारे में जानकारी ली। शुक्रवार की दोपहर अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय व अपराध) संतोष कुमार सिंह और  सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह ने लंका के सामनेघाट बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों जायजा लिया।

विज्ञापन


लंका थाने की फोर्स संग पुलिस अधिकारियों ने मारूती नगर, बालाजी, मदरवां, विश्वसुन्दरी पुल से गढ़वा आश्रम तक तटीय इलाकों का भ्रमण किया। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं जानी। अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय व अपराध) संतोष कुमार सिंह ने लंका थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह को बाढ़ में फंसे हुए घर और लोगों की सुरक्षा के लिए बाढ़ ग्रस्त इलाकों में लगातार भ्रमण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह ने लोकल पुलिस की टीम बना कर बाढ़ राहत बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया। साथ ही साथ एनडीआरएफ टीम को भी बाढ़ ग्रस्त इलाकों का लगातार भ्रमण करते हुये राहत बचाव कार्य व सुरक्षा के लिए निर्देशित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Floods in varanasi Police officials took stock of situation determined about  security
बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करते जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि वाराणसी में गंगा का जलस्तर अब तेजी से लाल निशान की ओर बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार गंगा का जलस्तर सुबह आठ बजे 70.86 मीटर पर पहुंच गया। गंगा अब खतरे के निशान 71.26 मीटर से 40 सेंटीमीटर नीचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed