फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Flood Alert Water level of Varuna river decreased in Varanasi relief material was not available many areas

Flood Alert: वाराणसी में वरुणा नदी का जलस्तर घटा, कई इलाकों में नहीं मिली राहत सामग्री; बढ़ी परेशानी

Tue, 02 Sep 2025 06:11 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 02 Sep 2025 06:11 AM IST
सार

Flood in Varanasi: वाराणसी में दूसरी बार बाढ़ का पानी बढ़ने से नदी के किनारे रहने वाले फिर से परेशान हो गए थे। एक हफ्ते बाद पानी घट रहा है। वहीं, मच्छरों और गंदगी की समस्या बरकरार है।

विज्ञापन
Flood Alert Water level of Varuna river decreased in Varanasi relief material was not available many areas
नक्खीघाट के पुल के वरुणा जाने वाला पुल बाढ़ से डूब गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: गंगा का जलस्तर कम होने के साथ ही वरुणा नदी का पानी भी तेजी से घटने लगा है। इसके चलते तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है और बाढ़ का खतरा धीरे-धीरे कम होता दिख रहा है। तातेपुर, सलारपुर, सलारपुर सतरंगी, रसूलगढ़, पुल्कोहना, पैगंबरपुर, दनियालपुर, मौजहाल, बघवानाला, शैलपुत्री, शक्कर तालाब, हिदायत नगर, तालीमनगर, उचवा, मीरा घाट, समेत दर्जनों इलाकों में बीते दिनों पानी भरने से लोग प्रभावित हुए थे। अब इलाकों में संक्रामक बीमारियों के मामले भी सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


प्रशासन की ओर से सक्रिय राहत शिविरों में शरण लिए लोगों को दवा और भोजन समय से दिया जा रहा है, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं जो चोरी के डर से अपना घर छोड़कर शिविरों तक नहीं पहुंचे और घरों में शरण लिए हुए हैं। इन तक खाद्य सामग्री और जरूरी सुविधाएं नहीं पहुंच पा रही हैं। 
विज्ञापन


बाढ़ पीड़ित दीनदयालपुर के संतोष विश्वकर्मा, बेचन विश्वकर्मा, रोशन बानो, अजीत, रानी देवी, शोभा ने बताया कि वह घर के पास ऊंचाई पर रह रहे हैं, लेकिन अब तक राहत सामग्री नहीं मिली है। केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी बाढ़ बुलेटिन के अनुसार गंगा का जलस्तर रात नौ बजे 69.08 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में हर घंटे दो सेंटीमीटर की रफ्तार से घटाव हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
बाढ़ का पानी उतरने के साथ ही तटवर्ती इलाकों में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कई मोहल्लों से बुखार, दस्त और त्वचा संबंधी रोगों की शिकायतें आ रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें राहत शिविरों में तो नियमित जांच और दवाएं वितरित कर रही हैं, लेकिन जिन परिवारों ने शिविर में शरण नहीं ली है, वह स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित हैं। 

लोगों का कहना है कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद घरों के अंदर और बाहर कीचड़ का अंबार लगा हुआ है। जिससे तेज दुर्गंध आ रही है, साथ ही विशाल जीव जंतु और मच्छरों का प्रकोप भी फैल रहा है। इन इलाकों में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का प्रकोप बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed