फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   floating dead bodies in ganga now 8 dead body recoverd from varanasi ghazipur and four body found from chandauli villagers are in fear

गंगा में मिल रहीं लाशें: गाजीपुर में 8 तो वाराणसी में 7 और चंदौली में मिले 4 अधजले शव, ग्रामीणों में दहशत, प्रशासनिक अमला हलकान

Thu, 13 May 2021 09:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 13 May 2021 09:51 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश से बिहार तक गंगा में लाशों के मिलने का सिलसिला जारी है। गाजीपुर और बलिया के बाद गुरुवार को वाराणसी में सात तो वहीं चंदौली में 4 अधजले शव मिले। प्रशासन ने सभी शवों को गड्ढा खोद कर दफन कराया।  गंगा में शवों को देख ग्रामीणों में दहशत है तो वहीं प्रशासनिक अमला हलकान है।

विज्ञापन
floating dead bodies in ganga now 8 dead body recoverd from varanasi ghazipur and four body found from chandauli villagers are in fear
पीपीई कीट पहन कर गंगा किनारे से शवों को निकालते कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश से बिहार तक गंगा में लाशों के मिलने का सिलसिला जारी है। गाजीपुर और बलिया के बाद गुरुवार को वाराणसी में सात तो वहीं चंदौली में 4 अधजले शव मिले। प्रशासन ने सभी शवों को गड्ढा खोद कर दफन कराया। गंगा में शवों को देख ग्रामीणों में दहशत है तो वहीं प्रशासनिक अमला हलकान है।

विज्ञापन


वाराणसी के रामनगर साइड सुजाबाद घाट के पास आठ अधजले शव उतराए दिखे। एक साथ गंगा में आठ शव देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से सभी शवों को बाहर निकलवाया। डीसीपी काशी जोन, तहसीलदार, कानूनगो की मौजूदगी में सभी शव को अवधूत भगवान राम समाधि स्थल के पीछे गंगा के किनारे जेसीबी से गहरा गड्ढा खोदकर दफनाया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बरामद शव अधिकतर 60 फीसदी अधजले थे तो कुछ शव को पत्थर व बालू के बोरे में बांधकर बहाया गया था।  उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराते हुए पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। माना जा रहा है कि यह सभी कोरोना संक्रमितों के शव हैं, जिन्हें आधा जलाने के बाद गंगा में प्रवाहित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार पिछले दो दिनों से शव देखें जा रहे हैं। डीसीपी काशी जोन अमित कुमार, तहसीलदार मनोज पाठक ने शव के बारे में बताया कि यह सभी शव कहां से बहकर आए हैं, इसके बारे में जानकारी नहीं है। इन शवों को अवधूत भगवान राम समाधि स्थल के पीछे गंगा किनारे जेसीबी से गहरा गढ्ढा खोदकर दफनाया जा रहा है।

इलाकाई पुलिस को भी गंगा के तटवर्तीय इलाकों में गश्त तेज करने के लिए निर्देशित किया गया है।  पुलिस के अनुसार, मिर्जापुर और वाराणसी के बीच के गांवों से यह शव गंगा में बहाने की आशंका है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि ग्रामीण इलाकों में शवों के अंतिम संस्कार के बाद उन्हें अधजली हालत में गंगा में बहाया गया है। इसके लिए अब निगरानी बढ़ाई गई है।

गाजीपुर में फिर गंगा में मिले आठ शव

floating dead bodies in ganga now 8 dead body recoverd from varanasi ghazipur and four body found from chandauli villagers are in fear
गंगा में मिले शव। - फोटो : अमर उजाला।

गाजीपुर जिले के जमानिया कोतवाली क्षेत्र के दैत्रावीर बाबा मंदिर स्थित श्मशान घाट के पास बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे गंगा में आठ शव मिलने से हड़कंप मच गया। बाद में प्रशासन एवं पुलिस ने शवों को दफन करवा दिया।  दैत्रावीर मंदिर स्थित शवदाह स्थल पर बृहस्पतिवार को कुछ लोग शव का अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे। उन्हें गंगा के किनारे आठ शव पानी में उतराते दिखाई पड़े।

सड़न एवं दुर्गंध से लोग घाट से दूर आ गए और पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में बीडीओ हरिनारायण के साथ पुलिस एवं तहसील के अधिकारी एवं कर्मचारी घाट पर पहुंच गए। दुर्गंध से वहां खड़ा होना मुश्किल था। बाद में पीपीई किट पहने मजदूरों ने शवों को बाहर निकाला। शाम 4:30 बजे तक सभी को करंडा थाना क्षेत्र के गंगा किनारे खाली पड़े स्थानों पर गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। 

चंदौली के बड़ौरा घाट पर गंगा में उतराए मिले चार शव

floating dead bodies in ganga now 8 dead body recoverd from varanasi ghazipur and four body found from chandauli villagers are in fear

चंदौली के बड़ौरा घाट पर बृहस्पतिवार को गंगा में चार शव उतराए मिले। इनमें से दो शव आधा गल चुके थे। प्रशासन ने गड्ढा खोदवाकर शवों को दफन करवा दिया।  ग्रामीणों के अनुसार पिछले एक सप्ताह से बड़ौरा घाट पर गंगा किनारे शवों को लगने का सिलसिला जारी है। बुधवार शाम दस शव घाट पर आ लगे थे। बड़ी तादाद में शवों को देखकर ग्रामीण काफी भयभीत थे।

लोगों ने नदी की तरफ जाना बंद कर दिया था। सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार सुबह एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा, एसडीएम न्यायिक रम्या, तहसीलदार वंदना मिश्रा, नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार, एडीओ पंचायत रमेश सिंह, थाना प्रभारी धानापुर विनोद कुमार मिश्रा फोर्स के साथ पहुंचे। लेकिन तब तक दस में से छह शव बह चुके थे। बचे चार शवों को प्रशासन ने जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर दफन करवा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed