{"_id":"5cf51a05bdec22073561d288","slug":"flight-start-will-varanasi-airport-to-chennai-from-june-6","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब वाराणसी से चेन्नई के लिए सीधी उड़ानें, सप्ताह में 4 दिन यात्रियों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब वाराणसी से चेन्नई के लिए सीधी उड़ानें, सप्ताह में 4 दिन यात्रियों को मिलेगी सुविधा
Mon, 03 Jun 2019 06:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 03 Jun 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
6 जून से शुरू होंगी उड़ानें।
तेजी से बढ़ रही पर्यटकों की संख्या को देखते हुए एयर इंडिया ने वाराणसी से चेन्नई की सीधी उड़ान शुरू करने का निर्णय लिया है। छह जून से शुरू होने वाली उड़ान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सप्ताह में चार दिन यात्रियों का इस विमान सेवा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
पहली उड़ान के लिए कंपनी को 80 सीटों की बुकिंग मिली है। एयर इंडिया के स्टेशन प्रबंधक आतिफ इदरीस ने बताया कि एयर इंडिया की उड़ान एआई-595/596 का वाराणसी से चेन्नई के बीच परिचालन एयरबस 320 एयरक्राफ्ट से सप्ताह में चार दिन होगा।
विज्ञापन
चेन्नई के लिए मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को शाम 7 बजकर 35 मिनट पर और रविवार को दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर उड़ान होगी। किराया 55 सौ रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन