{"_id":"67fff34c7f7b0e1f84058114","slug":"flight-from-delhi-arrived-at-babatpur-airport-11-hours-late-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बाबतपुर एयरपोर्ट पर 11 घंटे देरी से दिल्ली से पहुंचा विमान, दिल्ली में यात्रियों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बाबतपुर एयरपोर्ट पर 11 घंटे देरी से दिल्ली से पहुंचा विमान, दिल्ली में यात्रियों ने की नारेबाजी
Thu, 17 Apr 2025 03:42 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 17 Apr 2025 03:42 AM IST
सार
11 घंटे देरी से विमान पहुंचा तो यात्रियों ने नाराजगी जाहिर की । जानकारी के अनुसार दिल्ली से वाराणसी की ओर विमान को आना था और इसमें देरी के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों ने नारेबाजी की। इस दौरान एयरलाइंस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे से संचालित एयर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली का विमान 11 घंटे की देरी से वाराणसी पंहुचा। लंबे समय तक इंतजार करने की वजह से परेशान यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर नारेबाजी भी की। उनकी एयरलाइंस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। विमान के देर से आने की वजह पायलट सहित अन्य क्रू मेंबर का विमान में न आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
एयर इंडिया एक्सप्रेस आई एक्स 1187 विमान को दिल्ली से मंगलवार की शाम को बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन वह बुधवार की सुबह रवाना हुआ। विमान 178 यात्रियों को लेकर सुबह 6:55 बजे वाराणसी पंहुचा। यहां से यही विमान 76 यात्रियों को लेकर वाराणसी से सुबह 7:52 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
वाराणसी पहुंचे यात्रियों का आरोप था कि दिल्ली में विमान को रनवे पर वाराणसी जाने के लिए खड़ा तो कर दिया गया, लेकिन उसमें क्रू मेंबर ही नहीं आए कि उसको समय से उड़ाया जा सके। पहले आधा घंटा, फिर एक घंटा जब इंतजार करते करते आधी रात बीत गई लेकिन विमान उड़ नहीं सका।
विज्ञापन
वाराणसी में भी आने वाले विमान के बारे में जब भी एयरलाइंस कर्मियों से पूछा गया तो किसी ने सही जानकारी नहीं दी। इसको लेकर नोकझोंक भी हुई। किसी तरह सुरक्षा कर्मियों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया। संबंधित विमान हर दिन दिल्ली एयरपोर्ट से देर शाम 7:25 बजे उड़ान भरकर उसी दिन रात 9 बजे वाराणसी पहुंचता है।
इसके बाद वाराणसी से वापस रात 9:30 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरकर रात 11:05 बजे दिल्ली पहुंचता है।