फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   flat price cut down in varanasi

वाराणसी में कम होगी प्लैट की कीमत, जानें क्यों?

Thu, 29 Dec 2016 05:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 29 Dec 2016 05:25 PM IST
विज्ञापन
flat price cut down in varanasi
ग्रुप हाउसिंग के लिए जमीन की निर्धारित सीमा से अब ढाई गुना तक निर्माण पर नहीं लगेगा शुल्क - फोटो : प्रतिकात्मक फोटो

वाराणसी में आने वाले दिनों में फ्लैट की कीमतें कम हो सकती हैं। वजह, ग्रुप हाउसिंग के लिए जमीन की निर्धारित सीमा से अब ढाई गुना तक निर्माण पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।

विज्ञापन

वाराणसी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स एसोसिएशन की अर्जी पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने शुल्क मुक्त निर्माण की सीमा ढाई गुना बढ़ा दी है।
वाराणसी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज डिडवानिया, संयुक्त सचिव अनिल सिंह और आरसी जैन ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर अपर मुख्य सचिव आवास-विकास सदाकांत सहाय की ओर से इस बारे में आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस आदेश के क्रम में आवास आयुक्त ने सभी विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्षों को अवगत कराते हुए अनुपालन सुनिश्चित कराने की ताकीद की है।

अध्यक्ष अनुज डिडवानिया ने बताया कि अब तक ग्रुप हाउसिंग के लिए जमीन की न्यूनतम सीमा 2000 स्क्वायर मीटर से अधिक थी। इसके डेढ़ गुना से अधिक एरिया में निर्माण पर शुल्क के तौर पर बड़ी रकम जमा करनी पड़ती थी लेकिन अब न्यूनतम सीमा के ढाई गुना तक एरिया में निर्माण पर कोई शुल्क नहीं देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे फ्लैट की कीमतें कम होंगी और इसका सीधा लाभ जनता को मिलेगा। लागत कम होने से अधिक लोग आशियाना खरीद सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed