फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five people were killed by train in bihar

लालकुआं एक्सप्रेस की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत, इंटरसिटी से रेलवे ट्रैक पर उतरे थे यात्री

Sat, 13 Oct 2018 01:33 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Updated Sat, 13 Oct 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
Five people were killed by train in bihar
बिहार के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरातफरी मच गई जब लालकुआं एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। आरपीएफ, जीआरपी और लोकल पुलिस की टीम ने मृतकों के शव को रेलवे ट्रैक से हटाया और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना से करीब एक घंटे तक ट्रैक जाम रहा।
विज्ञापन


वाराणसी से रांची जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस शाम पांच बजकर 41 मिनट पर भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची थी। स्टेशन पर भीड़ अधिक होने की वजह से ट्रेन के रूकते ही कई यात्री प्लेटफार्म के बजाए दूसरी तरफ रेलवे ट्रैक पर उतर गए।
विज्ञापन


इसी बीच पीडीडीयू जंक्शन आ रही लालकुआं एक्सप्रेस ट्रेन देखकर यात्रियों में भगदड़ मच गई और यात्री इधर उधर भागने लगे लेकिन तब तक लालकुंआ यात्रियों को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। इस घटना में पांच यात्रियों की मौत हो गई जबकि चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद यात्रियों की चीख पुकार मच गई। ट्रैक के चारों तरफ खून के छींटे और शव के अवशेष दिख रहे थे। आनन फानन में आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर यात्रियों की भीड़ को संभाला और मृतकों के शव को और रेलवे ट्रैक पर कराह रहे घायलों को हटाया। चार मृतकों की पहचान हो गई है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूचना के बाद मंडल के अधिकारियों में भी खलबली मच गई। आनन-फानन में आरपीएफ के मंडल से सुरक्षा अधिकारी एसके सिंह, मंडल वाणिज्य प्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचे। पूर्व मध्य रेलवे मंडलीय अस्पताल से भी डॉ. अनुज चौधरी के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हुई है। मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने पूरे मामले के जांच के आदेश दिए हैं।  

मृतकों की सूची 

- शाहिना खातून पति शकूर आलम ग्राम डिहरी थाना राजपुर, जिला बक्सर 
- कैरीना खातून पिता एकरामुल हक ग्राम डिहरी थाना राजपुर, जिला बक्सर 
- आफरीन परवीन पति एकरामुल हक ग्राम डिहरी थाना राजपुर, जिला बक्सर 
- सनपातो देवी पति बली सिंह यादव ग्राम व पोस्ट कहुआरा थाना विक्रमगंज जिला रोहतास 
- पुरुष अज्ञात  

घायलों की सूची 

- सचिन कुमार पिता मनोज चौधरी ग्राम घोघिया, थाना मोहनियां जिला कैमूर 
- धनोज कुमार पिता शिवमुनि चौधरी ग्राम घोघिया थाना मोहनियां जिला कैमूर 
- लीलावती देवी पति लाल साहेब ग्राम श्रीकांतपुर, थाना सूर्यपुरा, जिला रोहतास 
- धर्मेंद्र कुमार पिता अजय चौधरी ग्राम बड़काकीर, थाना सोनहन, जिला कैमूर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed