फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five people two brothers died in Varanasi within an hour leaving village in mourning Diwali not celebrated

UP Accident: वाराणसी में एक घंटे के अंतराल पर दो सगे भाइयों सहित पांच की मौत, गांव में शोक; नहीं मनाई दीपावली

Tue, 21 Oct 2025 01:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 21 Oct 2025 01:43 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के पिंडरा गांव में दीपावली के दिन पांच लोगों की विभिन्न हादसों में माैत हो गई। इन घरों में कोहराम मच गया। पास-पड़ोस के लोगों में इन हादसों को लेकर मायूसी देखी गई।

विज्ञापन
Five people two brothers died in Varanasi within an hour leaving village in mourning Diwali not celebrated
हादसों में पांच लोगों की हुई माैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव के कोल्हाड़े निवासी जमील उर्फ सोमारु 70 वर्ष की मौत हो गई। इस्लाम उर्फ विफई 65 वर्ष दोनों सगे भाई हैं और मध्य प्रदेश के रायपुर जिले में बीएसएनएल विभाग में कार्यरत थे। रायपुर में मकान बनवाकर रह भी रहे थे। 

विज्ञापन


छोटे भाई इस्लाम के लड़के की शादी 2 नवंबर को होना है उसी के लिए पिंडरा के मकान का पेंट करवाने के लिए गांव आए थे शादी भी गांव से होनी थी। सुबह सूचना मिली कि बड़े भाई जमील उर्फ सोमारु की हालत खराब चल रही है। यह सुनते ही इस्लाम उर्फ विफई की तबीयत खराब हो गई और उनका इंतकाल हो गया उनके इंतकाल की खबर सुनते ही एक घंटे के बाद जमील का भी इंतकाल हो गया दोनों भाइयों का दफनाने का कार्य रायपुर में ही होगा।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

इसी तरह पिंडरा गांव सभा में सोमवार को दीपावली के दिन बड़ा अशुभ रहा जहां दो सगे भाइयों की मौत एक घंटे के अंतराल पर हुई वही रमईपुर के एक किसान जियालाल 65 वर्ष का  हार्ट अटैक से मौत हो हुई।  इसी तरह उमराव सिंह 63 वर्ष  पिंडरा ग्राम सभा की भी मौत अचानक हो गई, पिंडरा के ही असिला मौजा निवासी मोइनुद्दीन 68 वर्ष की मौत हो गई। 

वही, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण कुमार उर्फ रामू गुप्ता ने बताया कि आज दीपावली जरूर है लेकिन हमारे गांव सभा में सोमवार का दिन  दुख भरा रहा। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में  ग्राम प्रधान कमलेश सोनकर, विवेक गुप्ता, मुख्तार खां,एडवोकेट गुड्डू खां, इकराम भाई अनूप जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मृतकों के घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुचे। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में ऐसी घटना होने से गांव के लोगों ने फैसला किया है कि वे दीपावली नहीं मनाएंगे। पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी तरह-तरह की चर्चा रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed