फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five people, including motorcycle rider and policeman, injured in Dial 112 vehicle crash, one dead in mau

मऊ : डायल 112 के वाहन के धक्के से मोटरसाइकिल सवार और पुलिसकर्मी सहित पांच लोग घायल, एक की मौत

Sat, 01 May 2021 11:40 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 01 May 2021 11:40 AM IST
सार

शादी समारोह मे शामिल होकर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे घर

विज्ञापन
Five people, including motorcycle rider and policeman, injured in Dial 112 vehicle crash, one dead in mau
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मऊ में शुक्रवार की रात कोपागंज थाना क्षेत्र के तड़ियाव गांव में विवाद की सूचना पर जा रही डायल 112 वाहन ने भदसा मानोपुर  गांव के पास दो बाइको पर सवार चार लोगो को कुचल कर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो पुलिस कर्मी सहित पांच लोग घायल हुए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

 
विवाद की सूचना मिलने पर शुक्रवार की रात डायल 112 तड़ियांव जा रही थी। इस दौरान जैसे ही वाहन भदसा मानवपुर गांव के पास पहुंची, तभी सामने से ट्रक आ गया। ट्रक से बचने के चक्कर मे डायल 112 वाहन अनियंत्रित हो गया। परिणामस्वरूप डायल 112 किनारे खड़े दो बाइको पर सवार चार लोगों को रौदते हुए पेड़ में जा टकरा गई।
विज्ञापन


इस घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई , जबकि मोटरसाइकिल सवार तीन युवक और दो पुलिस कर्मियों समेत पांच लोग बुरी तरह घायल हुए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची कोपागंज थाने की पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाने के साथ ही उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी। साथ ही मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर डाॅक्टरों ने पांचो घायलो की स्थित गंभीर होते देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। दुर्घटना में मृत युवक अभिमन्यु (20) पुत्र रमेश सहित उसके घायल साथी सभी एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। मृत अभिमन्यु घोसी कोतवाली के निधियांव गांव का निवासी था। जबकि घायल  अंशु (18), नरसिंह (19),अजय (20) वर्ष बुरी तरह घायल हो गए।


सभी घायल मृतक के गांव के निवासी है। इसके अलावा डायल 112 वाहन मे सवार और घायल एसआई अगम सिंह (50), चालक हरेंद्र (26) बुरी तरह  जख्मी हुए है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कोपागंज अजय तिवारी सभी घायलों को सीएचस कोपागंज  ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देखते डाॅक्टरों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया पुलिस ने मृतक युवक की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed