{"_id":"5fe1f74c7242d1018d38874c","slug":"five-people-from-a-village-in-varanasi-died-in-a-road-accident-in-seoni-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी के सिवनी में हुए सड़क हादसे के मृतकों के शव पहुंचे वाराणसी, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी के सिवनी में हुए सड़क हादसे के मृतकों के शव पहुंचे वाराणसी, परिवार में मचा कोहराम
Wed, 23 Dec 2020 08:47 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 23 Dec 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
घर पर शोकाकुल बैठे परिजन
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी सभी पांच मृतकों का शव बुधवार को गांव में लाया गया। शव के गांव में पहुंचते ही आसपास के लोगों की आंखें नम हो गईं। पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
सोमवार को मध्य प्रदेश के सीवनी में हुए सड़क हादसे में उपरोक्त गांव के कार सवार पांच लोगों विजय बहादुर पटेल (45), रीता देवी (40), बेटा अजय पटेल (19), राधा पटेल, सुनीता पटेल (30) की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। विजय बहादुर पटेल की बेटी चांदनी (20) व बहन की बेटी सेजल (4) व राधा देवी का बेटा प्रखर घायल हो गए थे।
विज्ञापन
सभी अपने पैतृक गांव रायपुर (अनेई) से बैंगलूरू के निरमंगला जा रहे थे। घटना की जानकारी होने पर परिजन वाहन से एमपी रवाना हो गए थे। जहां राधा देवी के शव को उसके ससुराल वाले राजघाट (पड़ाव) लेकर चले गए। सभी चारों शवों में तीन को विजय के भाई लालबहादुर पटेल ने मणिकर्णिका घाट पर मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
वही एक महिला सुनीता को उनके पति ने मुखाग्नि दी। घायलों में चांदनी पहले बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती थी। हाथ में फैक्चर होने के कारण उसे आज निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसके हाथ का ऑपरेशन किया जाएगा। वही मृतक रीता के बहन की बेटी सेजल को ट्रामा सेंटर से डिस्चार्ज कराया गया है।