फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five new police stations will be opened in Varanasi 30 new police posts

Exclusive: वाराणसी में खुलेंगे पांच नए थाने, बनेंगी 30 नई पुलिस चौकियां

Tue, 09 Feb 2021 02:00 AM IST
हरि User पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Tue, 09 Feb 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Five new police stations will be opened in Varanasi 30 new police posts
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी जिले में इस वर्ष पांच नए थाने खुलेंगे और 30 नई पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रविवार को जिले में आए अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी के निर्देश के आधार पर एसएसपी अमित पाठक नए थानों और नई चौकियों की स्थापना के लिए कार्ययोजना तैयार करा रहे हैं। इस हफ्ते के आखिरी तक प्रदेश सरकार के पास जिला पुलिस का प्रस्ताव पहुंच जाएगा।

विज्ञापन


पूर्वांचल व इससे सटे बिहार-झारखंड के जिलों के अलावा मध्य प्रदेश के लोग भी 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी से सांसद चुने जाने के बाद यहां तेजी से जमीन खरीद कर घर-दुकान बना रहे हैं। बढ़ती जनसंख्या और क्राइम के ट्रेंड में बदलाव को देखते हुए काशी में शांति और कानून व्यवस्था के लिए भी पुलिस बल की संख्या बढ़ाने और इनसे जुड़े संसाधनों को अपग्रेड करने की आवश्यकता एक अरसे से जताई जा रही है। रविवार की रात अपर मुख्य सचिव गृह ने कैंट और चेतगंज थाने का निरीक्षण किया तो एसएसपी सहित महकमे के अन्य आला अधिकारियों से दो टूक कहा कि पुलिस बल, थाना और चौकियों से संबंधित जिस किसी भी प्रकार की आवश्यकता हो उसके संबंध में प्रदेश सरकार को जल्द प्रस्ताव भेजें। अपर मुख्य सचिव गृह की बातों के आधार पर यह माना जा रहा है कि जिले में इस साल पांच नए थाने और 30 नई चौकियां खुलेंगी।

विज्ञापन

कहां-कैसे बनेंगे नए थाने और नई पुलिस चौकियां

रोहनिया थाने से अलग राजातालाब चौकी को नया थाना बनाने की तैयारी है। इसके लिए राजातालाब में 0.190 हेक्टेयर जमीन है। लंका थाने से अलग चितईपुर चौकी को नया थाना बनाने की तैयारी है। इसके लिए सुसुवाही में 0.200 हेक्टेयर जमीन है। चौबेपुर थाने से अलग जाल्हूपुर चौकी को नया थाना बनाने की तैयारी है। इसके लिए 0.120 हेक्टेयर जमीन है। सिगरा थाने से अलग कर कैंट रोडवेज चौकी और भेलूपुर थाने से अलग कर बजरडीहा चौकी को नया थाना बनाने की तैयारी है। कैंट रोडवेज और बजरडीहा थाने के लिए फिलहाल जमीन तलाशी जा रही है। इसके साथ ही जिले भर में 30 नई पुलिस चौकियां खोली जाएंगी। अपर मुख्य सचिव गृह ने इस काम में पुलिस की मदद के लिए जिला प्रशासन को भी लगाया है और कहा है कि नई चौकियों-थानों के लिए जमीन की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। गौरतलब है कि जिले में फिलहाल 28 थाने और 89 पुलिस चौकियां हैं। इन सबके अलावा पर्यटन थाना भी जल्द ही प्रभावी तरीके से काम करना शुरू करेगा। इस संबंध में भी जल्द कार्ययोजना भेजने के लिए अपर मुख्य सचिव गृह ने एसएसपी को कहा है।

छह थानों और पुलिस लाइन के नौ भवनों का होगा जीर्णोद्धार

जिले के जर्जर भवनों वाले छह थानों और पुलिस लाइन के नौ भवनों के जीर्णोद्धार का काम भी जल्द ही शुरू किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव गृह के निर्देश के आधार पर रोहनिया, रामनगर, आदमपुर, चेतगंज, लंका और चौबेपुर थाने के प्रशासनिक भवन के साथ ही पुलिस लाइन के नौ भवनों के जीर्णोद्धार का काम जल्द शुरू किया जाएगा। 

इस संदर्भ में वाराणसी के एसएसपी अमित पाठक ने कहा कि अपर मुख्य सचिव गृह के निर्देश के आधार पर नए थानों और चौकियों की स्थापना के अलावा महकमे से जुड़े जर्जर भवनों के जीर्णोद्धार के लिए जल्द ही शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शांति और कानून व्यवस्था के साथ ही स्मार्ट पुलिसिंग के लिहाज से यह प्रयास बेहद ही प्रभावकारी साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed