फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ramnagar Varanasi News in Hindi: Five friends drowned in the Ganges in Ramnagar, Varanasi

Varanasi के Ramnagar में TikTok वीडियो बनाते समय गंगा में डूबे पांच दोस्त, मौत

Fri, 29 May 2020 02:54 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 29 May 2020 02:54 PM IST
सार

  • रेत पर वीडियो बनाने के बाद नहाने के लिए गहरे पानी में जाने पर हुई घटना
  • पिछले वर्ष भी इसी वार्ड के सामने गंगा में तीन किशोरों की डूबने से हुई मौत

विज्ञापन
Ramnagar Varanasi News in Hindi: Five friends drowned in the Ganges in Ramnagar, Varanasi
गंगा किनारे जुटी भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

वाराणसी के रामनगर के कोदोपुर क्षेत्र के सिपहिया घाट पर शुक्रवार की सुबह गंगा में टिकटॉक वीडियो बनाने के दौरान पांच किशोर डूब गए। पांचों को 11 एनडीआरएफ और पुलिस टीम गंगा से निकालकर अस्पताल ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


रामनगर थाना के वारीगढ़ही के तौसीफ (17), फरदीन (14), शैफ (15), रिजवान (15) और सकी (14) अपने दो अन्य दोस्तों के साथ घर से लगभग एक किलोमीटर दूर सिपहिया घाट पर गंगा किनारे आए थे। बताया जाता है कि पांचों ने पहले रेत पर टिकटॉक वीडियो बनाया और इसके बाद गंगा में उतर गए। इस दौरान एक किशोर का पैर फिसला और वह गहराई में डूबने लगा तो चार अन्य उसे बचाने दौड़े।

विज्ञापन

Ramnagar Varanasi News in Hindi: Five friends drowned in the Ganges in Ramnagar, Varanasi
गंगा घाट का नजारा - फोटो : amar ujala

एक-एक कर पांचों गंगा में डूब गए। मौके पर मौजूद एक किशोर भागकर घर गया तो परिजन आए और पुलिस को सूचना दी गई। पांचों को गंगा से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से रामनगर कस्बे के वारीगढ़ही, कोदोपुर और सीवान में कोहराम मचा हुआ है।

पिछले साल भी रामनगर थाना क्षेत्र के कोदोपुर वार्ड के ही सामने गंगा नदी में स्नान कर रहे पांच में से तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई थी। मौके पर गोताखोरों संग पहुंची पुलिस तथा पीएसी व एनडीआरएफ की टीम ने सभी किशोरों को मात्र 20 मिनट में ही खोज निकाला था।

एनडीआरएफ की टीम सभी को ट्रामा सेंटर ले गई थी जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। ऐसी ही एक घटना और हुई थी जब पांच दोस्त सुबह पीएसी ग्राउंड पर बैडमिंटन खेलने के बाद स्नान करने के लिए गंगा नदी में चले गए थे। नहाते समय तीन डूब गए तो बाकी साथियों ने शोर मचाना शुरू किया। सूचना पाकर बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन किसी को बचाया नहीं जा सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed