Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five-day workshop begins for the development of D.El.Ed. course materials

Varanasi News: डीएलएड पाठ्यक्रम की पाठ्य सामग्री तैयार करने के लिए पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू

Wed, 18 Nov 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Five-day workshop begins for the development of D.El.Ed. course materials
कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन वाराणसी में मंगलवार को डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर के सैद्धांतिक विषयों की पाठ्य सामग्री तैयार करने के लिए पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। प्राचार्य डॉ. ऋचा जोशी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में वर्तमान भारतीय समाज और प्रारंभिक शिक्षा तथा प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास विषयों पर अध्ययन सामग्री तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. ऋचा जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने आवंटित विषयों पर गुणवत्तापूर्ण और अद्यतन पाठ्य सामग्री तैयार करने पर जोर दिया। कार्यशाला में विभिन्न जनपदों के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट), राज्य शिक्षा संस्थान प्रयागराज और मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र वाराणसी के प्रवक्ताओं ने प्रतिभाग किया। संचालन के लिए प्रवक्ता डॉ. मनीष कुमार यादव को प्रशिक्षण प्रभारी और प्रवक्ता निधि को सहायक प्रशिक्षण प्रभारी बनाया गया है। वहीं, संस्थान के प्रवक्ता प्रिया पांडेय, डॉ. कालिंदी और रवि रंजन सिंह समन्वयक की भूमिका निभा रहे हैं। कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न संस्थानों से डॉ. लालधारी यादव, डॉ. सर्वेश कुमार राय, शिवलाल सिंह यादव, संदीप कुमार, डॉ. कुंदन सिंह, डॉ. वीरेंद्र कुमार रत्नाकर, सौरभ सिंह, अरविंद कुमार सोनकर, हरिओम प्रताप और डॉ. जितेंद्र कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed