{"_id":"581116714f1c1b3924bc4277","slug":"five-crooks-arrested-jailed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बदमाश गिरफ्तार, जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बदमाश गिरफ्तार, जेल भेजे
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 27 Oct 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूजाबाद स्थित एक सराफा दूकान और जलालीपुर स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में लूटपाट की नियत से निकले पांच बदमाशों को क्राइम ब्रांच और रोहनिया पुलिस ने धर दबोचा। मंगलवार की रात रोहनिया क्षेत्र के लठिया पुलिया के समीप से पकड़े गए बदमाशों के पास से पांच कट्टा, दस कारतूस, चोरी की तीन बाइक और 18 हजार रुपया बरामद किया गया है। पांचों को बुधवार को जेल भेज दिया गया।
एसएसपी नितिन तिवारी ने बुधवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में बताया कि मंगलवार की रात सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश रोहनिया क्षेत्र की लठिया पुल के समीप हैं और किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। क्राइम ब्रांच के सर्विलांस प्रभारी ओम नारायण सिंह और रोहनिया थाने के एसआई दीनदयाल पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो बदमाशों ने दो राउंड फायर किया। हालांकि पुलिस ने पांचों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी आदमपुर के मछोदरी के गौरव कुमार दूबे, कोतवाली के बालाजी मंदिर मंगला गौरी के राहुल यादव, चंदौली के मुगलसराय के जलीलपुर पड़ाव के आशीष जायसवाल व अभिषेक सेठ और चौक के ठठेरी बाजार के संगम मिश्रा हैं।
पांचों ने स्वीकार किया कि उनका गैंग है जो वाराणसी सहित आसपास के जिलों में लूट और छिनैती को अंजाम देता है। गौरव के खिलाफ हत्या सहित चार मुकदमे, राहुल के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित चार मुकदमे, आशीष के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित चार मुकदमे, संगम के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित तीन मुकदमे और अभिषेक के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित तीन मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। पांचों से मिली जानकारी के आधार पर जल्द अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।