फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five couples reunited after forgetting their differences

मतभेदों को भुलाकर फिर एक हुए पांच दंपती

Sun, 12 Sep 2021 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Five couples reunited after forgetting their differences
सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत मेें 16,528 मुकदमों का निस्तारण हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश ने किया। वहीं, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय पीके सिंह के प्रयास से पांच दंपती ने अपने मतभेदों को भुलाकर साथ रहने का संकल्प लिया। महिला अधिवक्ता माधुरी सिंह के अनुसार, उनका मुवक्किल अधिकारी है। दोनों को एक पुत्र भी है। सास व देवर से विवाद के बाद पत्नी बनारस से दिल्ली चली गई और वही नौकरी करने लगी। पति की तरफ से मुकदमा किया गया और दूसरी ही तारीख में सफलता मिल गई। शनिवार को पति-पत्नि हंसी खुशी साथ-साथ गए और मुकदमे बाजी का अंत हुआ। अधिवक्ता अनिल उपाध्याय भी पति-पत्नी को एक करने में कामयाब रहे और दंपती का माल्यार्पण करवाकर परिवार न्यायाधीश पीके सिंह ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

इस दौरान जिला जज ने कहा कि न्यायिक अधिकारी सुलह समझौतों के आधार पर लंबित मामलों को निस्तारित करवाएं। इससे दोनों पक्ष संतुष्ट रहते हैं और शांति बनी रहती है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कुमुदलता त्रिपाठी के अनुसार, 73 पारिवारिक मामले, दीवानी के 323, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति के 30 मामलों में एक करोड़ 87 लाख की क्षतिपूर्ति दिलवाने, फौजदारी के 4189 मामलों में 10 लाख 80 हजार जुर्माना, एनआई एक्ट के 29 मामले आए। वहीं, कामर्शियल कोर्ट के 24, प्री लिटिगेशन के 2424 मामलों में 9 करोड़ 76 लाख की वसूली, बीएसएनएल के 165 मामलों में सवा 4 लाख का समझौता और प्रशासन व अन्य विभागों के 9271 मामलों में 9 करोड़ 80 लाख 69 हजार की वसूली की गई। लोक अदालत के नोडल अधिकारी एडीजे प्रथम संजीव सिन्हा, संयोजक अनूप श्रीवास्तव, यूनियन बैंक के क्षेत्रीय व अंचल प्रमुख सुनील व न्यायिक अधिकारी विकास कुमार, अधिवक्ता व बड़ी संख्या में वादकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed