फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   first woman IPS of india Kiran Bedi gave advice youth in bhu varanasi students gathered orientation program

Varanasi News: देश की प्रथम महिला IPS किरण बेदी ने युवाओं को दी सीख, अभिविन्यास कार्यक्रम जुटे छात्र-छात्राएं

Sat, 03 Aug 2024 05:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 03 Aug 2024 05:43 PM IST
सार

Varanasi News: देश की प्रथम महिला आईपीएस और पुडुचेरी की पूर्व राज्यपाल किरण बेदी ने बीएचयू के छात्र-छात्राओं को सुना और उनके प्रश्नों के जवाब दिए। उन्होंने अपनी जिंदगी के अनुभवों को भी साझा किया। साथ ही इससे सीख लेने की सलाह भी दी।

विज्ञापन
first woman IPS of india Kiran Bedi gave advice youth in bhu varanasi students gathered orientation program
कार्यक्रम को संबोधित करतीं किरण बेदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (काशी हिन्दू विश्वविद्यालय) में शनिवार को इंडक्शन और ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ। मुख्य अतिथि देश की प्रथम महिला आईपीएस एवं पुडुचेरी की पूर्व उप राज्यपाल डॉ. किरण बेदी रहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप काफी कीमत चुका कर, तपस्या कर के यहां तक आए हो। समय, लगन, मेहनत आपने दी। आपके अभिभावकों ने आपको यहां तक पहुंचाने में भारी कीमत चुकाई है। मैं आपको अपनी जिंदगी के 75 साल का अनुभव देने आई हूं। ध्यान में सुनना और कुछ सीख कर जाना।
विज्ञापन


किरण बेदी ने कहा कि अपनी जिंदगी कि शुरूआत कृतज्ञता से करो। सुबह अपने माता-पिता, परिवार और देश का धन्यवाद करना है। अगर आप धन्यवाद देना सीख जाओगे, आप सफल होना सीख जाओगे। महामना मदनमोहन मालवीय का धन्यवाद देना कि उनकी वजह से आप यहां हैं, हम यहां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि न्यूज पेपर पढ़ने की आदत डालो। एक नेशनल न्यूज पेपर और एक बिजनेस न्यूज पेपर जरूर पढ़ो। आपको जानना चाहिए कि देश में क्या हो रहा है, दुनिया में क्या हो रहा है। आपको करेंट अफेयर्स और संपादकीय भाग को जरूर पढ़ना चाहिए। आप यहां क्रियेशन के लिए आए हो।

मैंने अपने आप से पूछा था कि मैं आईपीएस क्यों बनने जा रही हूं, न मुझे तनख्वाह का पता था, न मुझे गाड़ी का पता था। मुझे सिर्फ इतना पता था कि मैं दूसरे के काम आऊंगी। काम आना अपने चरित्र का हिस्सा बन गया है। आज आपके काम आ रही हूं।

आपको सॉल्यूशन प्रोवाइडर बनना है। आपको अपने आप में क्रियेट करना है। योर इडक्शन इज योर विजन। च्वाईस आपके हाथ में है। अगर आप ईमानदारी बोओगे, तो आप विश्वास जीतोगे। मैं आपके सेल्फ इंडक्शन के लिए आई हूं। प्रोफेशन इंडक्शन आप क्लास में सीखोगे। स्वार्थी बनोगे तो अकेले हो जाओगे।



संस्थान के निदेशक प्रोफेसर अमित पात्रा द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन स्टूडेंट काउंसिल सर्विस के फैकल्टी इंचार्ज एवं केमेस्ट्री विभाग के अस्सिटेंट प्रोफेसर डॉ. वी. रामनाथन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इसके पूर्व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित ओरिगेमी कलाकार श्री शिवकुमार ने ओरिगेमी वर्कशॉप का आयोजन किया। उन्होंने छात्रों को कागज से विभिन्न कलाकारी करने के तरीके बताए। इसके उपरांत अलुमनाई पैनल डिस्कशन का आयोजन हुआ।

इसमें आर्यरूप पॉल, 2000 केमिकल इंजीनियरिंग बैच, हेड ऑफ डिलेवरी, इनोवेशन एट ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज, गौरव पुंदीर, 2002 इलेक्ट्रिकल बैच, निदेशक, जी 20 सेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार,  मयुर धुरपटे, 2017, सिविल इंजीनियरिंग बैच, को-फाउंडर ऑफ आईमम्ज शामिल रहे।


उन्होंने अपने पढ़ाई के दौरान हुए अनुभवों को नए छात्रों से साझा किया। कार्यक्रम के आरंभ में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed