फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   firing on Hindu Yuva Vahini leader in varanasi police arrested accused secretary of temple management committee secretary including two people

वाराणसीः हिंदू युवा वाहिनी के नेता पर फायरिंग के आरोपी मंदिर प्रबंध कमेटी के सचिव सहित दो गिरफ्तार

Mon, 19 Jul 2021 09:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 19 Jul 2021 09:37 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी दोनों भाईयों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर सोमवार को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग में इस्तेमाल पिस्टल भी पुलिस ने बरामद की। 

विज्ञापन
firing on Hindu Yuva Vahini leader in varanasi police arrested accused secretary of temple management committee secretary including two people
फायरिंग के आरोपियों को पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर से किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के खोजवां स्थित संतोषी माता मंदिर की संपत्ति की लेकर मारपीट और फायरिंग मामले को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई अब शुरू हो गई है। हिंदू युवा वाहिनी के महामना मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय पर फायरिंग के आरोपी प्रबंध कमेटी के सचिव अतर सिंह और भाई राजबहादुर सिंह को भेलूपुर पुलिस ने सोमवार को बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इस दौरान लाइसेंसी पिस्टल भी पुलिस ने बरामद करते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार लाइसेंस निरस्त करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। बता दें कि रविवार रात मंदिर संपत्ति विवाद को लेकर मंदिर के पुजारी अभिषेक पांडेय को प्रबंध कमेटी के सचिव अतर सिंह ने गोली मार दी थी।
विज्ञापन


इस दौरान मंदिर के अन्य पुजारियों और आक्रोशित मुहल्ले के लोगों ने अतर सिंह और उसके भाई राजबहादुर सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया था। पुजारी रवि की तहरीर पर भेलूपुर पुलिस ने आरोपी दोनों भाईयों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर सोमवार को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग में इस्तेमाल पिस्टल भी पुलिस ने बरामद की। वहीं दूसरे दिन भी गोलीबारी वाले इलाके में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात रही। आवाजाही करने वालों पर पुलिस नजर बनाए रखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वनाथ मंदिर न्यास में शामिल हो सकती है संतोषी माता मंदिर की संपत्ति

खोजवां के संतोषी माता मंदिर विवाद को लेकर मुहल्ले के लोग भी मुखर होने लगे हैं। इस मामले में धमार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि मोहल्ले और मंदिर से जुड़े लोग प्रस्ताव देंगे तो मंदिर की संपत्ति को विश्वनाथ मंदिर न्यास में शामिल किया जा सकता है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला मंदिर से जुडे़ लोगों को ही करना है।

घटना के बाद मुहल्ले के लोगों ने आरोप लगाया कि अतर सिंह अपने सियासी रसूख और प्रभाव के चलते मंदिर पर कब्जा जमा रखा था। यहां तक कि मुहल्ले के किसी को भी मांगलिक कार्यक्रम मंदिर परिसर में नहीं करने दिया जाता था।

इस मामले में धमार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि मोहल्ले और मंदिर से जुड़े लोग प्रस्ताव देंगे तो मंदिर की संपत्ति को विश्वनाथ मंदिर न्यास में शामिल किया जा सकता है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला मंदिर से जुडे़ लोगों को ही करना है।  

1960 में मंदिर का निर्माण, 90 के दशक में बना ट्रस्ट

खोजवां मुहल्ले के लोगों ने बताया कि राजस्थान के प्रभुनारायण पालीवाल ने वर्ष 1960 में तीन बिस्वा जमीन खरीदकर संतोषी माता और शिव मंदिर का निर्माण करवाया था। वर्ष 1995 के करीब प्रभु नारायण की मौत के बाद मंदिर परिसर की जमीन पर कब्जा शुरू हो गया।  इसके बाद विश्व हिंदू परिषद के सहयोग से स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर को कब्जेदारों से मुक्त कराया था।

इसमें अतर सिंह की भी मुख्य भूमिका रही। 90 के दशक में मुहल्ले के लोगों ने मंदिर में ट्रस्ट बनाया तो कब्जेदारों से मुक्त कराने में अतर सिंह और उसके भाई राजबहादुर की अहम भूमिका होने से दोनों भाइयों को सचिव बनाया गया था। मंदिर खाली होने के बाद धीरे-धीरे अतर सिंह ने मंदिर के पिछले हिस्से में गाड़ी सर्विस सेंटर और बर्तन का कारखाना खोल दिया था।

लोगों के विरोध के बाद कारखाना बंदकर अतर सिंह ने बड़ा गेट लगाकर ताला बंद कर अपना कब्जा जमा लिया था। मंदिर के पुजारी के कमरे में भी अतर सिंह अपना ताला बंद किया जो अभी तक बंद है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अतर सिंह मंदिर की जमीन पर बहुमंजिला इमारत खड़ी करना चाहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed