फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   firing in varanasi when police was in alert mode at road

वाराणसीः दो पक्षों के झगड़े में चली गोली, साड़ी व्यापारी घायल, मची अफरातफरी

Fri, 15 Jun 2018 10:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 15 Jun 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
firing in varanasi when police was in alert mode at road
दो पक्षों के झगड़े में तमंचे से चली गोली लगी साड़ी व्यापारी को - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी की सड़कों पर गुरुवार की रात एडीजी जोन, आईजी रेंज, एसपी सिटी, क्षेत्राधिकारी और थानेदार जब गश्त पर थे उसी दौरान नई सड़क क्षेत्र की खजूर वाली मस्जिद के सामने फायरिंग से हड़कंप मच गया। गोली लगने से घायल शेख सलीम फाटक निवासी हाजी मोहम्मद इस्लाम (34) को आननफानन में मलदहिया स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


आपरेशन के बाद मोहम्मद इस्लाम के दाएं हाथ से डॉक्टरों ने गोली निकाली और उनकी हालत स्थिर बताई।  ईद के मद्देनजर इन दिनों शाम होते ही दालमंडी, नई सड़क और आसपास के क्षेत्र में खरीददारी करने आने वाले लोगों के कारण पैर रखने की भी जगह नहीं रह जाती है। गुरुवार रात फायरिंग होते ही नई सड़क और दालमंडी में भगदड़ मच गई। इस बीच अनहोनी की आशंका के मद्देनजर कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए।
विज्ञापन


वारदात को लेकर चौक थाने में शाकिब की तहरीर पर बाबू अहमद रजा, उसके भाई गुलाम अशरफ व बाबू भेजा, शानू और सलमान फैजल के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस आरोपियों के तीन करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दालमंडी के साड़ी व्यापारी मोहम्मद इस्लाम खान ने बताया कि वो खजूर वाली मस्जिद से नमाज पढ़कर बाहर निकले। कुछ दूर चलने के बाद एक गेस्ट हाउस के समीप पहुंचे तो वहां दो पक्षों में कहासुनी हो रही थी। इसी बीच एक युवक ने फायरिंग कर दी और गोली उनके दाएं हाथ में लगी।

गोली चलते ही फायरिंग करने वाले मौके से भाग निकले और मोहम्मद इस्लाम को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास की दुकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

इस बात को लेकर शुरू हुआ था विवाद

firing in varanasi when police was in alert mode at road
यूपी पुलिस
पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि दशाश्वमेध क्षेत्र के मुसाफिरखाना स्थित बाबू अहमद रजा की दुपट्टे की दुकान के सामने दो युवतियों ने स्कूटी खड़ी की। बाबू अहमद रजा के छोटे भाई छोटे बाबू ने स्कूटी दुकान के सामने से हटाने की बात कही तो कहासुनी शुरू हो गई।

आरोप है कि कहासुनी के बाद युवतियोें के पक्ष से उनके पिता मोहम्मद शाह आलम, भाई राजा, शाकिब और राकिब ने छोटे बाबू की पिटाई कर दी। मारपीट में छोटे बाबू का हाथ फ्रैक्चर हो गया और उसने दशावमेध थाने में मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, मोहम्मद शाह आलम के पक्ष की ओर से चौक थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।

उधर, मारपीट में छोटे बाबू के घायल होने की जानकारी बाबू अहमद रजा बाबू को हुई। शाकिब और राकिब को खोजते हुए बाबू अहमद रजा, उसका भाई गुलाम अशरफ व बाबू भेजा, सलमान फैजल और शानू खजूर वाली मस्जिद के समीप पहुंचे। राकिब और शाकिब को देखते ही पांचों में से एक ने फायरिंग की और गोली मोहम्मद इस्लाम के हाथ पर जा लगी।

थाना क्षेत्र को लेकर काफी देर तक उलझी रही पुलिस
मोहम्मद इस्लाम को गोली मारे जाने की घटना के बाद काफी देर तक चौक, दशाश्वमेध और चेतगंज थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। तीनों थाने के थानेदार घटनास्थल को एक-दूसरे के क्षेत्र में बता रहे थे।

एसपी सिटी और सीओ चेतगंज मौके पर पहुंचे तब जाकर स्पष्ट हुआ कि पहली बार झगड़ा दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में हुआ था और फायरिंग चौक थाना क्षेत्र में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed