{"_id":"5b0405264f1c1bd1408b710e","slug":"firing-and-robbery-attempt-in-atm-at-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" वाराणसी में दिनदहाड़े ATM में फायरिंग कर लूट की कोशिश, बाल-बाल बची बैंक मित्र की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में दिनदहाड़े ATM में फायरिंग कर लूट की कोशिश, बाल-बाल बची बैंक मित्र की जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 23 May 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
पांडेयपुर चौराहा के समीप दिनदहाड़े गेरुआ रंग के गमछे से चेहरा ढंके बदमाश की करतूत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के पहड़िया मार्ग पर स्थित एक एटीएम में मौजूद बदमाश ने फायरिंग कर बैंक मित्र रमेश कुमार से 80 हजार रुपये लूटने की कोशिश की। लूट के प्रयास में असफल रहने पर बदमाश असलहा लहराते हुए एटीएम से बाहर निकला और बाइक स्टार्ट कर पहड़िया की ओर भाग निकला।
गेरुआ रंग के गमछे से चेहरा ढंके और हाफ शर्ट-पैंट पहने बदमाश की तस्दीक के लिए पुलिस पहड़िया मार्ग के मकानों और दुकानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
एटीएम से बदमाश द्वारा की गई रुपये की निकासी के आधार पर उसे चिह्नित कर पुलिस उसके चार करीबियों से पूछताछ में जुटी हुई है। चोलापुर थाना अंतर्गत नवापुरा लखराव निवासी रमेश कुमार यूनियन बैंक आफ इंडिया का बैंक मित्र है।
विज्ञापन
रमेश ने बताया कि रोजाना की भांति वो ग्राहकों से रुपये एकत्र कर पांडेयपुर चौराहा के समीप स्थित यूनियन बैंक के एटीएम में जमा करने पहुंचा। बिल्डिंग के भूतल में एटीएम और प्रथम तल पर बैंक की शाखा है।
तीन बजे के लगभग एटीएम में रमेश घुसा तो वहां गेरुआ रंग के गमछे से चेहरा ढंके एक युवक पहले से मौजूद था। रमेश ने बताया कि उसके पास लगभग एक लाख रुपया था और उसमें से 70 हजार रुपये उसने एटीएम में जमा करने के लिए निकाला।
इसी दौरान चेहरा ढंके बदमाश उससे रुपये छीनने लगा और छीनाझपटी के दौरान फायरिंग किया जो एटीएम के शीशे पर जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग एटीएम की ओर बढ़े तब तक बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकला।
सूचना पाकर कैंट पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार फायरिंग .32 बोर की पिस्टल से की गई है और बदमाश की करतूत एटीएम के सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि तफ्तीश कर रही पुलिस टीमों के हाथ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

बैंक मित्र ने कहा, नहीं भूलेंगे कभी दहशत के वो एक मिनट
एटीएम के शीशे पर लगी गोली
- फोटो : अमर उजाला
‘पिस्तौल देख लगा था कि अब हमारी जान नहीं बचेगी...। फिर भी हमने सोचा कि आसानी से बदमाश के आगे समर्पण नहीं करूंगा और पूरी ताकत लगाकर उससे भिड़ गया..।’ मंगलवार की दोपहर एटीएम में बदमाश की गोली का शिकार होने से बचे बैंक मित्र रमेश कुमार ने ये बातें पुलिस से कहीं।
कहा कि दहशत के वो एक मिनट जिंदगी भर नहीं भूलेंगे। ऊपर वाले की कृपा था कि मौत करीब से छूकर चली गई। रमेश के साहस की बैंक के अधिकारियों-कर्मचारियों और पुलिस ने खासी प्रशंसा की।
उधर, पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में सामने आया कि बदमाश ने रमेश की रेकी की। साथ ही, उसे पता था कि रमेश पांडेयपुर चौराहा के समीप स्थित एटीएम में ही ग्राहकों के रुपये जमा करने आते हैं। इसी वजह से वो रमेश का पीछा कर पहले से ही आकर एटीएम में घुस गया।
इस दौरान एटीएम के बाहर खड़ी उसकी बाइक में चाबी लगी हुई थी। रमेश के आने में देरी होते देख बदमाश ने एटीएम से रुपये भी निकाले। 3:03 बजे रमेश एटीएम में प्रवेश किया और कोने में रुपये गिना।
3:04 बजे रमेश एटीएम की ओर रुपये जमा करने बढ़ा तो बदमाश उससे उलझा और छीनाझपटी के दौरान फायरिंग की। बैंक के बाहर अच्छीखासी संख्या में लोग मौजूद थे लेकिन बदमाश के हाथ में तमंचा देख कर कोई उसे रोकने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

बदमाशों का हौसला बुलंद, चार दिन में तीसरी वारदात
एटीएम में घुसकर और उसके बाहर लूट की बीते चार दिन में यह तीसरी वारदात है। इससे पहले नदेसर स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स में घुसकर 18 मई को नकाबपोश बदमाश ने गाजीपुर निवासी ऑटो मालिक अखिलेश यादव को तमंचा सटाकर आठ हजार रुपये लूट लिए थे।
19 मई को शिवपुर थाना अंतर्गत नटिनियादाई स्थित कार्पोरेशन बैंक से बाहर निकले शिक्षक राजेश यादव को तमंचा सटाकर गेरुआ रंग के गमछे से चेहरा ढंके बदमाश ने 20 हजार रुपये लूट लिए थे।
इससे पहले इसी महीने कचहरी क्षेत्र स्थित एटीएम को तोड़ कर लूटने की कोशिश की गई थी। खास बात यह है कि एटीएम और इसके पास हुई वारदातों के दौरान कहीं सिक्योरिटी गॉर्ड तैनात नहीं दिखा।
वारदात से पहले बदमाश ने एटीएम से निकाले थे रुपये
फायरिंग और लूट के प्रयास से पहले बदमाश ने एटीएम से रुपये भी निकाले थे। एटीएम से उसके द्वारा की गई निकासी के आधार पर पुलिस ने संबंधित खाताधारक को चिह्नित कर लिया है।
जिस नाम और पते का खाता है वहां पुलिस ने छापामारी को तो कोई हाथ नहीं लगा। पुलिस संबंधित बैंक खाताधारक के करीबियों से पूछताछ कर रही है।