{"_id":"5fd3034f8ebc3e41d57c2d94","slug":"fire-in-three-bikes-parked-outside-the-stadium-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: शरारती तत्वों ने स्टेडियम के बाहर खड़ी तीन बाइक को किया आग के हवाले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: शरारती तत्वों ने स्टेडियम के बाहर खड़ी तीन बाइक को किया आग के हवाले
Fri, 11 Dec 2020 11:56 AM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम के बाहर जलती बाइक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत इंडियन इंस्टिट्यूट स्थित खेल मैदान के बाहर खड़ी तीन बाइक में शरारती तत्वों ने शुक्रवार की सुबह सात बजे आग लगा दी। तीनों बाइक जलकर राख हो गईं। घटना से बाद से आसपास के लोगों में काफी आक्रोश है। यहां हर रोज लोग टहलने और खेलने के लिए आते हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
इंडियन इंस्टिट्यूट रेलवे कॉलोनी स्थित खेल मैदान खिलाड़ियों के लिए काफी लोकप्रिय है। जहां खिलाड़ियों के साथ आम शहरी भी आते हैं। शुक्रवार को भी लोग यहां पहुंचे और अपनी बाइक स्टेडियम के बाहर खड़ी कर दी। कुछ ही देर बाद जानकारी मिली कि किसी ने उनकी बाइक में आग लगा दी है।
विज्ञापन
खिलाड़ी और अन्य लोग जब तक पहुंचते तीनों बाइक जलकर राख हो चुकी थीं। तलद फरीदी, तनवीर अहमद और इंद्रजीत सिंह चिंटू की बाइक फूंकी गई है। घटना से लोगों में काफी नाराजगी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन