{"_id":"5fa1293dca9684629073a2e8","slug":"fire-in-tent-house-in-chandauli-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: टेंट हाउस में लगी भीषण आग ने लाखों का सामान जलाया, घंटों की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: टेंट हाउस में लगी भीषण आग ने लाखों का सामान जलाया, घंटों की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने किया काबू
Tue, 03 Nov 2020 04:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 03 Nov 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
टेंट हाउस में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में वार्ड नंबर-9 मुगलचक में जीटी रोड के किनारे टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा टेंट का सामान जल गय। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की सहायता से आग बुझाई गई।
विज्ञापन
नगर के नवीन टेंट हाउस का गोदाम अलीनगर में बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास है। मंगलवार को दोपहर में किसी कारण से गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल ले लिया और आसपास का इलाका काले धुएं से भर गया।
विज्ञापन
इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की विकरालता को देखते हुए किसी की पास में जाने की हिम्मत नहीं हो रही थी। लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग बुझाई।
विज्ञापन
टेंट हाउस संचालक के अनुसार लाखों रुपये मूल्य के मूल्य के सामान जला है। आग कैसे लगा इसका पता नहीं चला है।