फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fire in tanker due to drop in ditch two killed

सोनभद्रः टैंकर खाई में पलटने से बना आग का गोला, दो की मौत

Sun, 14 Oct 2018 09:52 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र Updated Sun, 14 Oct 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
Fire in tanker due to drop in ditch two killed
टैंकर में लगी आग
यूपी के सोनभद्र में चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में शुक्रवार की रात करीब नौ बजे डीजल लदा एक टैंकर करीब डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में पलट गया। इसके बाद उसमें आग लग गई। तीन घंटे कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


वहीं बचने के चक्कर में वाहन से कूदे चालक छेदी (60) और शिवाकांत (36) की चोट लगने से मौत हो गई। मृतकों के जेबों से मिले आई कार्ड से उनकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने दोनों मृतकों के घरवालों को घटना की जानकारी देने के साथ ही दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


इलाहाबाद के इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड सूबेदारगंज से डीजल लाद कर टैंकर ओबरा स्थित सुबास एंड ब्रदर्स पेट्रोल पंप पर जा रहा था। रात करीब नौ बजे चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में टैंकर का स्टेयरिंग फेल हो गया और वह खाई में पलट गया, जिससे उसमें आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बचने के चक्कर में वाहन से इलाहाबाद के धूमनगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी छेदी तथा इनलवा पीपल गांव निवासी शिवाकांत चतुर्वेदी कूद गए। इसके चलते वे दोनों आग की चपेट में नहीं आए, लेकिन गंभीर रूप से घायल हो गए।

उधर घटना की सूचना मिलने पर राबर्ट्र्सगंज, चोपन थाने की फोर्स के साथ एसपी किरीट राठोड सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड के तीन वाहनों से आग पर लगभग एक बजे कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया, लेकिन तब तक टैंकर पूरी तरह से जल चुका था।


एसपी के निर्देश पर पुलिस कर्मियों ने चालक समेत उसमें सवार अन्य की खोजबीन शुरू की। शनिवार की अलसुबह घाटी से करीब 30 फीट नीचे चट्टान पर अलग छेदी और शिवाकांत का शव मिला। पुलिस ने बताया कि इलाहाबाद के टैंकर मालिक विमल द्विवेदी की तहरीर पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शवों का पीएम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed