फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fire in grocery store in mau

मऊ: किराने के गोदाम में लगी आग, कार सहित 20 लाख का सामान जलकर राख 

Sun, 19 Aug 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 19 Aug 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
Fire in grocery store in mau
आग से जली कार - फोटो : self
यूपी के मऊ में एक किराने के गोदाम में शनिवार की अलसुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना के बाद मुहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन दल की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन प्रयास के बाद भी पूरा गोदाम जलकर राख हो गया। पीड़ित के अनुसार आग लगने से गोदाम में रखे गल्ले के साथ साथ कार, बाइक सहित करीब 20 लाख रुपये मूल्य का कीमती सामान जलकर राख हुआ।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के परदहां मिल रोड निवासी संतोष सिंह परदहां मिल रोड पर पटेल किराना स्टोर नाम से दुकान खोले हैं। दुकान के सामने ही उन्होंने गोदाम बना रखा है। जिसमें संतोष दुकान से संबंधित समानों के साथ गल्ला सहित अन्य जरूरत के सामानों को रखते थे।
विज्ञापन


दुकान स्वामी संतोष ने बताया कि गोदाम में बिजली कनेक्शन भी नहीं है कि शार्ट सर्किट से आग लगे। संतोष के अनुसार वो शुक्रवार की रात एक बजे तक जग रहा था, तब तक सबकुछ ठीक था। उनके सोने के  बाद भोर में चार बजे गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। गोदाम में लगी आग को भोर में टहलने के लिए निकले लोगों ने देखा। साथ ही मुहल्ले के लोगों ने उसे घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटने के साथ ही साथ इसकी सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। सूचना मिलने पर दमकल मौके पर पहुंचा। अग्निशमन कर्मचारियों ने मुहललेवासियों की मदद से जब तक आग पर काबू पाया। पूरा सामान कार और बाइक आदि जलकर राख हो चुकी थी।


घटना के बाद पीड़ित ने शहर कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इसमें पीड़ित ने अज्ञात को आरोपित किया, साथ ही पुलिस को बताया कि जली कार और बाइक के साथ गोदाम में उसका करीब 20 लाख रुपये मूल्य का सामान मौजूद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed