{"_id":"5b2401d64f1c1b644d8b6d5f","slug":"fire-in-bhoot-bunglow-in-water-park-at-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस में वाटर पार्क के भूत बंगले में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में वाटर पार्क के भूत बंगले में लगी आग, लाखों का नुकसान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 15 Jun 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
आग लगने से जला भूत बंगला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस वाटर पार्क के भूत बंगले में शुक्रवार को आग लग गई। जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
सोना तालाब के वाराणसी फन सिटी वाटर पार्क में शुक्रवार की देर शाम 7:30 बजे तीसरी मंजिल पर प्लास्टिक के भूत बंगले में आग लग गई। आनन-फानन में मौजूद लोगों को सुरक्षित निकाल कर आग पर काबू पाया गया।
वाटर पार्क संचालक लोकपति सिंह मौर्या ने बताया कि आग के चलते लाखों का सामान जल गया है। हालांकि आग का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट से घटना हुई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी भी पहुंची थी।
उधर, कोतवाली थाना क्षेत्र के अंबियामंडी इलाके के दुल्लीगढ़ही में साड़ी व्यवसायी शमसुल होदा के चार मंजिला मकान में पहले तल पर रसोई घर है। शाम के वक्त घर की महिलाएं काम कर रही थीं। इस दौरान गैस रिसाव से आग लग गई।
विज्ञापन
जब तक परिवार के लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करते, आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दौरान आसपास रहने वाले लोग सहम गए और घरों से बाहर निकल आए थे।