{"_id":"61e4e89422502b2c992f3d00","slug":"fire-broken-out-in-sbi-main-branch-varanasi-many-important-items-burnt-to-ashes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: एसबीआई मुख्य शाखा परिसर में लगी आग, कई जरूरी सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: एसबीआई मुख्य शाखा परिसर में लगी आग, कई जरूरी सामान जलकर राख
Mon, 17 Jan 2022 09:25 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 17 Jan 2022 09:25 AM IST
सार
वाराणसी के कचहरी चौराहा स्थित एसबीआई मुख्य शाखा परिसर में आग लगने की सूचना मिलते ही अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में मौके पर पहुंची आधा दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
एसबीआई मुख्य शाखा परिसर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के कचहरी चौराहा स्थित एसबीआई मुख्य शाखा परिसर में सोमवार की सुबह आग लग गई। दूसरी मंजिल पर लगी आग से कंप्यूटर, जरूरी कागजात सहित अन्य सामान जल गए। दमकल की छह गाड़ियों ने आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया। घटना की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह 7.15 बजे कचहरी चौराहा स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा से धुआं उठने लगा। सुरक्षा में लगे गार्ड ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिमेष सिंह दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
खिड़की का शीशा तोड़कर दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए। उधर सूचना मिलते ही मौके पर बैंक के अधिकारी भी पहुंचे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिमेष ने बताया कि फाल्स सीलिंग में शार्ट सर्किट से आग लगी है। बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दो कंप्यूटर, दस्तावेज जले हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: नहीं रहे कथक सम्राट पं. बिरजू महाराज: बनारस से था गहरा लगाव, याद रहेगी बतख प्रेम प्रसंग अवतरण की वो प्रस्तुति