{"_id":"59ea226f4f1c1bda538b82fb","slug":"fire-breaks-out-at-the-first-floor-of-varanasi-s-jhv-mall","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: JHV मॉल में आग से अफरातफरी, घटना के वक्त 15 सौ से अधिक लोग थे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: JHV मॉल में आग से अफरातफरी, घटना के वक्त 15 सौ से अधिक लोग थे मौजूद
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
धुएं के गुबार के बीच बाहर भागे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के वाराणसी के कैंट इलाके में JHV मॉल में आग लग गई। मॉल में धुएं का गुबार फैलते ही भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोग बाहर भागने लगे। दिवाली बाद बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ छुट्टी का लुत्फ उठाने यहां पहुंचे थे। तकरीबन 15 सौ से अधिक लोग मौजूद थे। आननफानन में मॉल की खिड़कियां तोड़कर धुआं निकलने का रास्ता बनाया गया।
तीनों मल्टीप्लेक्स और दुकानें खाली कराई गईं। मॉल में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। मौके पर पहुंचीं दमकल की सात गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पढ़ें:- लखनऊ में रॉकेट से लगी आग, जिंदा जल गया युवक
इसके बाद रात करीब साढ़े नौ बजे अफरातफरी थमी। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई गई है। वहीं, मॉल में अग्निशमन के पर्याप्त प्रबंध न होने पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने नोटिस देने और कार्रवाई की संस्तुति की बात कही है। जेएचवी मॉल के प्रथम तल पर अमित सिंह का यूनाइटेड कलर ऑफ बेनटेन का कपड़ों का शोरूम है।
विज्ञापन
शोरूम कर्मचारियों के अनुसार शाम करीब 7:40 बजे शोरूम के पिछले हिस्से में स्थित गोदाम में आग लग गई। जब धुआं फैलना शुरू हुआ तो इसकी जानकारी हुई। कुछ ही देर में लपटें विकराल हो गईं। धुआं भूतल स्थित पार्किंग से तीसरे तल तक फैल गया। उस वक्त तीसरे तल पर स्थित तीन मल्टीप्लेक्स में सीक्रेट सुपरस्टार और गोलमाल अगेन का हाउसफुल शो चल रहा था।
जहां छह सौ से ज्यादा लोग मौजूद थे जबकि अन्य लोग मॉल के शोरूमों और रेस्टोरेंट में मौजूद थे। धुआं भरने के बाद लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। लोग बेतहाशा मॉल से बाहर भागने लगे। आननफानन में मॉल की विद्युत आपूर्ति काटी गई। इंस्पेक्टर कैंट की सूचना पर पहुंचीं दमकल की सात गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
शोरूम मालिक अमित सिंह ने बताया कि लाखों रुपये के कपड़े जलकर नष्ट हो गए।बताया जा रहा है कि मॉल के अंदबर बने ब्लैकबेरी के शोरूम में आग लगी। आग लगने के बाद मॉल में भगदड़ मच गई। आनन फानन में पूरे मॉल को खाली कराया गया। मौके पर अग्निशन की कई गाड़ियां पहुंची।

मॉल में न फायर आफीसर और न स्मोक सेंसर
धुएं के गुबार के बीच बाहर भागे लोग
- फोटो : अमर उजाला
बीते 23 जून को सिगरा स्थित आईपी मॉल के बेसमेंट में बने गोदाम में आग लगने से अफरातफरी मच गई थी। मगर, इस हादसे से भी अग्निशमन विभाग ने कोई सीख नहीं ली। दावे तो बहुत किए गए लेकिन शहर के मॉल और बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में आग से सुरक्षा के मुकम्मल उपायों की पड़ताल तक नहीं की गई।
शुक्रवार की रात जेएचवी मॉल में हुई घटना ने एकबारगी फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जबकि, अग्निशमन विभाग के अधिकारी नोटिस और कार्रवाई की संस्तुति का फिर पुराना राग अलापते नजर आए।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश राय के अनुसार जेएचवी मॉल में फायर आफीसर नहीं है। स्मोक सेंसर काम नहीं कर रहा था। अलार्म नहीं बजा और हाइड्रेंट सही तरीके से काम नहीं कर रहे थे। बिजली के तार दुरुस्त होते और समय-समय पर मॉल प्रबंधन उनकी चेकिंग कराता रहता तो शार्ट सर्किट की नौबत नहीं आती। धुआं फैला तो मल्टीप्लेक्स से बाहर निकालने के लिए मात्र एक ही रास्ता था।
मौके पर पहुंचने पर प्रतीत हुआ कि सुरक्षाकर्मियों को आग बुझाने का प्रशिक्षण नहीं दिया गया है। इन सारी खामियों के मद्देनजर मॉल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। जवाब संतोषजनक न होने पर अग्निशमन विभाग अपने स्तर से कार्रवाई करेगा।
इसके साथ ही जिला प्रशासन को भी कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। उधर, इंस्पेक्टर कैंट फरीद अहमद ने बताया कि मॉल में आग से सुरक्षा के प्रभावी उपाय नहीं दिखे हैं।
जो उपकरण लगे थे वो सही तरीके से काम करते नहीं दिखे। मॉल में हमेशा सैकड़ों लोग मौजूद रहते हैं। शुक्रवार की रात जो लापरवाहियां सामने आई हैं उनकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

मल्टीप्लेक्स मैनेजर और सिक्योरिटी आफीसर ने दिखाई समझदारी
जेएचवी मॉल
- फोटो : अमर उजाला
जेएचवी मॉल में जब आग लगने के कारण चौतरफा धुआं फैल गया तब मल्टीप्लेक्स के मैनेजर मनीष गुप्ता और सिक्योरिटी आफीसर गोपाल राय ने बेहद सूझबूझ से स्थिति संभाली। तकनीकी खामियों का हवाला देकर मल्टीप्लेक्स के शो बंद कराए।
साथ ही, एक-एक कर मल्टीप्लेक्स में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकलवाया। लोग धुआं भरने से घबराए हुए थे लेकिन उन्हें सुरक्षित नीचे ले जाया गया। बाहर निकलने के बाद अधिकतर लोगों को आग लगने की जानकारी हुई।
मनीष गुप्ता ने बताया कि जो लोग सिनेमा देखने से वंचित रह गए, उनका पैसा लौटाया जाएगा। अगर दर्शक चाहेंगे तो उन्हें किसी अन्य शो का टिकट भी दिया जाएगा।
जेएचवी मॉल के मल्टीप्लेक्स में सिनेमा देख रहे लोगों को जब आग लगने की जानकारी हुई तो सभी बाहर भागे। तीसरे मंजिल से नीचे उतरने का एक ही रास्ता सीढ़ी थी। बिजली गुल होने के कारण लिफ्ट और एस्क्लेटर भी बंद हो गया था।
किसी तरह से बच कर बाहर आए चेतगंज क्षेत्र के निशांत उपाध्याय ने बताया कि चौतरफा धुआं देख वो इतना घबरा गए थे कि उन्हें लगा कि वो सीधे नीचे कूद जाएं। धुआं के कारण सभी को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उन्होंने सीधे नीचे कूदने के लिए अपनी पत्नी रीता को भी तैयार कर लिया था।