{"_id":"59e9a5ab4f1c1b76678b6754","slug":"fire-because-of-crackers-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में रॉकेट से लगी आग, जिंदा जल गया युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ में रॉकेट से लगी आग, जिंदा जल गया युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 20 Oct 2017 12:58 PM IST
विज्ञापन
रॉकेट से लगी आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के गोमतीनगर विक्रांतखंड में पटाखा झोपड़ी पर गिरने से उसमें रह रहे सीतापुर निवासी महेश (20) की जलकर मौत हो गई। महेश यहां मो. अल्ताफ की नर्सरी में काम करता था। नर्सरी के अंदर ही वह झोपड़ी में रहता था।
विज्ञापन
एसओ विभूतिखंड विनय कुमार के अनुसार रात करीब 9.30 बजे कहीं से जलता पटाखा महेश की झोपड़ी पर आ गिरा। प्लास्टिक से बनी झोपड़ी होने के चलते आग ने तुरंत विकराल रूप ले लिया। झोपड़ी में सो रहे महेश को बचने तक का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
यहां भी पटाखों का कहर
इंदिरानगर सी-ब्लॉक में हनुमान मंदिर के पीछे एक घर में भी देर रात आग लग गई। वहीं फैजाबाद रोड स्थित जूतों के एक शोरूम के पीछे मजदूर की झोपड़ी पर रॉकेट गिरने से आग लग गई।
विज्ञापन
वहीं, सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास किराना की दो दुकानों में आग लग गई। एक दुकान मालिक की आग में बुरी तरह झुलसने से मौत हो गई।