फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   FIR registered against two individuals, including a woman, for transactions involving a 'mule' account.

Varanasi News: म्यूल खाते से लेनदेन, महिला समेत दो पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 26 Jul 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against two individuals, including a woman, for transactions involving a 'mule' account.
वाराणसी। म्यूल खाते में अवैध लेनदेन को लेकर सारनाथ थाने में शनिवार को महिला समेत दो के खिलाफ साइबर क्राइम मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। नोडल साइबर थाना सारनाथ के उप-निरीक्षक राहुल कुमार यादव की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों में पूजा और धोखाधड़ी के मुख्य साजिशकर्ता अंबिका शामिल हैं। सारनाथ पुलिस ने बैंक ऑफ बड़ौदा की लेढूपुर शाखा के एक खाते का सत्यापन किया। खाताधारक पूजा को सलारपुर रसूलगढ़ में घर पर पाया गया। पूछताछ में पूजा ने बताया कि अंबिका ने वेतन भेजने के नाम पर उसका बैंक खाता लिया था। खाते का संचालन दोनों करते थे। खाते में आए पैसे का कुछ हिस्सा लाभ के रूप में मिलता था। सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि जांच में सामने आया कि खाते में 30 मार्च 2025 को 21200 रुपये और 21 मार्च 2025 को 50000 रुपये जमा हुए थे। यह राशियां अलग-अलग यूटीआर संख्याओं से क्रेडिट हुई थीं। जेआईएमएस पोर्टल पर खाते से संबंधित दो गंभीर शिकायतें पहले से पंजीकृत थीं। पहली शिकायत चंद्रजीत यादव की थी, जिसमें 75,504 रुपये की धोखाधड़ी में से 21,200 रुपये पूजा के खाते में आए थे। दूसरी शिकायत जितेंद्र कुमार कन्नौजिया की थी, जिसमें 1,75,671 रुपये की धोखाधड़ी में से 50,000 रुपये इसी खाते में जमा हुए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article