फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   FIR registered against seven people including director of Vinayak Group in land encroachment case

Varanasi Crime: जमीन पर कब्जे के मामले में विनायक ग्रुप के निदेशक समेत सात पर प्राथमिकी, ये है पूरा मामला

Tue, 03 Feb 2026 02:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 03 Feb 2026 02:19 PM IST
सार

Varanasi News: जमीन पर कब्जे के मामले में विनायक ग्रुप के निदेशक समेत सात पर कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अब मामले में कैंट पुलिस ने विवेचना शुरू की है।

विज्ञापन
FIR registered against seven people including director of Vinayak Group in land encroachment case
police crime - फोटो : istock

विस्तार

जमीन पर कब्जा और धोखाधड़ी मामले में विनायक ग्रुप के निदेशक सर्वेश अग्रवाल समेत सात के खिलाफ कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कैंट पुलिस ने विवेचना शुरू की है। वरुणा गार्डेन सेंट्रल जेल रोड निवासी सर्वेश अग्रवाल, पत्नी सुषमा अग्रवाल, बहन अंतिमा अग्रवाल, आभा गणेश गुप्ता, विमला दिलकुश दोषी और सिकरौल निवासी लल्लन व जंगल आरोपी हैं।

विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र के सिकरौल की रहने वाली पीड़िता मीता देवी ने पुलिस को बताया कि पति खेल्लन यादव की मौत 1992 में हुई। पति की मौत के दौरान बेटा छह माह का था। ससुराल और मायके कभी-कभी आवाजाही करती थी। जमीन जायजाद की जानकारी तक नहीं थी, लेकिन बेटा बड़ा हुआ तो जमीन के दस्तावेज ठीक कराने में जुटा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Mau News: पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ रह रहे व्यक्ति की गला रेतकर की हत्या, खून से लथपथ मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच पता चला कि पति की मौत के बाद 8 सितंबर 2005 को श्री जी ग्रीस फर्म सर्वेश अग्रवाल, आभा गणेश गुप्ता, विमला दिलकुश दोषी, सुषमा अग्रवाल, अंतिमा अग्रवाल ने फर्जी तरीके से पति खेल्लन यादव को (मिल्लन) भी स्वामी थे, जिन्हें अविवाहित दिखाकर फर्जी बैनामा करा लिए।

पीड़िता मीता देवी ने पुलिस को बताया कि सर्वेश अग्रवाल की पत्नी सुषमा अग्रवाल ने 2008 में विनायका निर्माण फर्म अंतिमा अग्रवाल को बैनामा कर दिया। सर्वेश अग्रवाल की बहन अंतिमा है। अवैध बैनामा को वैध कराने के लिए विनायका निर्माण 2021 में अंतिमा अग्रवाल ने कृष्णा यादव की पत्नी एकता यादव को बैनामा किया।

2002 में अंतिमा अग्रवाल ने विनायका निर्माण द्वारा उमेश सिंह व राजेश सिंह को बैनामा किया, उसी बैनामे में पट्टीदार की जगह अन्य व्यक्ति को खड़ाकर फर्जी बैनामा भी कराए थे। 2005 में पट्टीदार अमर नाथ यादव ने मई 2023 में अरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई। इस मामले में सर्वेश अग्रवाल ने दबाव बना कर समझौता कराया। 26 अक्तूबर 2024 को सर्वेश अग्रवाल के सहयोगी ने धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed