फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   FIR filed against two people including an anesthesia specialist at BHU hospital case is related to murder

Varanasi News: BHU अस्पताल के एनेस्थीसिया विशेषज्ञ समेत दो पर FIR, हत्या से जुड़ा है मामला; जानें मामला

Sun, 08 Feb 2026 05:53 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 08 Feb 2026 05:53 AM IST
सार

Varanasi News: निजी अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर सहायक की हत्या का आरोप लगाकर रोहनिया थाना में केस दर्ज कराया गया है। कोर्ट के आदेश पर इस मामले में अब विवेचना होगी। पुलिस पर आरोप है कि हत्या को दुर्घटना करार कर दिया गया था।

विज्ञापन
FIR filed against two people including an anesthesia specialist at BHU hospital case is related to murder
वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi Crime: हाईवे अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर सहायक जितेंद्र यादव की हत्या के मामले में रोहनिया पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शनिवार को बीएचयू के सरसुंदर लाल अस्पताल के एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. राजेश मीणा और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 

विज्ञापन


रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छाव खनाव निवासी धर्मेंद्र कुमार के आवेदन पर कोर्ट ने हत्या समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया है। जितेंद्र यादव की मृत्यु को पुलिस ने एक दुर्घटना करार देकर मामला रफादफा कर दिया था। पुलिस की जांच से असंतुष्ट होकर जितेंद्र यादव के भाई धर्मेंद्र यादव ने न्यायालय में आवेदन किया।

विज्ञापन

कार्रवाई की मांग

जितेंद्र के भाई धर्मेंद्र यादव ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि रोहनिया थाना क्षेत्र के हाइवे अस्पताल में जितेंद्र काम करता था, जहां डॉ. राजेश मीणा एनेस्थीसिया विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं देते थे। कार्यस्थल का यह संपर्क प्रगाढ़ता में बदल गया। जितेंद्र के हाथ में डॉ. राजेश मीणा के कुछ आपत्तिजनक वीडियो हाथ में लग गए। इन्हीं आपत्तिजनक वीडियो प्राप्त करने और उन्हें नष्ट करने का दबाव डॉ. राजेश मीणा ने बनाया।

योजना के तहत जितेंद्र को रास्ते से हटाने की मंशा से 30 जुलाई 2019 को पिकनिक के बहाने अहरौरा डैम में जितेंद्र को खूब शराब पिलाई गई और डैम में फेंक दिया गया, जिससे जितेंद्र की मौत हो गई। एक मई 2025 को डाॅ. मीणा ने जान से मारने की धमकी दी। रोहनिया इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed