फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   FIR against two babas who claimed to have miraculous cure for every disease in varanasi

Varanasi News: चमत्कारी ढंग से हर बीमारी का इलाज का दावा करने वाले दो बाबा के खिलाफ मुकदमा

Fri, 05 Aug 2022 09:27 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 05 Aug 2022 09:27 AM IST
सार

वाराणसी के  ग्राम डोमरी में लाल बाबा मंदिर के पास चमत्कारी बाबा के आने से लोगों की भीड़ जुटी।  बाबा का दावा था वह चमत्कारी ढंग से इलाज करता था। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों फरार हो गए। 

विज्ञापन
FIR  against two babas who claimed to have miraculous cure for every disease in varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी के रामनगर थाना अंतर्गत ग्राम डोमरी में लाल बाबा मंदिर के पास चमत्कारी बाबा के आने से लोगों की भीड़ जुटने लगी। बाबा का दावा था वह चमत्कारी ढंग से इलाज करता था। बिना परमिशन के भीड़ एकत्रित हो जाने की सूचना पर सूजाबाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों बाबा फरार हो गए।

विज्ञापन


सूजाबाद चौकी इंचार्ज मोहम्मद सुफियान खान ने दोनों फरार बाबा के खिलाफ गुरुवार को रामनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार, मुकेश बाबा निवासी चैनपुर, भभुआ और राम भरोसे बाबा डोमरी स्थित मंदिर के पुजारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


दोनों तीन दिन से डोमरी गांव में मंदिर के पास चमत्कार से विभिन्न बीमारियों का इलाज करने का दावा कर रहे हैं। पुलिस दोनों बाबा की तलाश में जुटी है। 

धोखाधड़ी मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश 

फ्लैट निर्माण के अनुबंध में धोखाधड़ी करने के मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (पंचम) उज्ज्वल उपाध्याय की अदालत ने एक कंपनी और उसके प्रमोटर्स के खिलाफ थानाध्यक्ष बड़ागांव को मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है। अदालत ने बड़ागांव निवासी युगल किशोर सिंह के आवेदन पर यह आदेश दिया है।

वादी का आरोप है कि 12 लाख वर्गफीट जमीन पर कंपनी ने बहुमंजिला इमारत के लिए 30 जनवरी 2021 को एग्रीमेंट किया। एक साल बाद एग्रीमेंट की नकल देखी तो उसमें तय शर्तों से अलग एक पक्षीय अनुबंध कराया गया था। विपक्षीगण से बात करने पर 50 करोड़ रुपये की मांग और पैसे न देने पर जमीन हड़प लेने की धमकी देने लगे। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed